आठ गांजा तस्करों 540 किलोग्राम गांजा 65 लाख रूपये का बरामद को ट्रक व स्कॉपियों सहित किया गिरफ्तार,
ऽ ट्रक व स्कॉपियों में लगभग 540 किलोग्राम गांजा भरकर आंध्रप्रदेष से मुरैना ले जाते समय आठ तस्करों को किया गिरफ्तार।
ग्वालियर। ग्वालियर जिले में जीरो टोलरेंस नीति के तहत अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 14 सितम्बर को एसएसपी अमित सांघी को सूचना प्राप्त हुई कि गांजा से भरा एक ट्रक आंध्रप्रदेष से मुरैना की ओर जा रहा है, जो कि चिरवाई नाका होकर ग्वालियर से गुजरेगा। एएसपी श्रीमती मृगाखी डेका को पुलिस बल की टीम बनाकर गांजा तस्करों को पकड़ने हेतु निर्देष किया गया।
क्या है पूरा मामला
चिरवाई नाका पर आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग हेतु लगाया गया। पुलिस टीम को चैकिंग के दौरान दोपहर लगभग 03 बजे के करीब एक सफेद रंग की बिना नम्बर की स्कॉर्पियों कार के साथ एक ट्रक षिवपुरी की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा बैरीकेटिंग कर सामने से आ रहे ट्रक व स्कॉर्पियों को चैकिंग हेतु रोका गया। ट्रक की बॉडी पर ‘‘परमार धौलपुर’’ लिखा हुआ था। रोके गये ट्रक व स्कॉर्पियों कार की तलाषी लेने पर कार के अन्दर 5 संदिग्ध व ट्रक के अन्दर 3 संदिग्ध व्यक्ति बैठे मिले। पुलिस टीम द्वारा ट्रक व स्कॉर्पियों कार के अन्दर तलाषी लेने पर बोरोें में भरा हुआ गांजा मिला। जिसकी तौल कराने पर कुल गांजा 540 किलो कीमती लगभग 65 लाख रूपये आंकी गई। पुलिस द्वारा पकड़े गये गांजा तस्करों से गांजे के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि वह आंध्रप्रदेष से गांजे को ट्रक व स्कॉर्पियों में भरकर मुरैना ले जा रहे थे। पकड़े गये तस्करों के पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा गांजा किसको सप्लाई करते थे इसके संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पकड़े गये तस्करों में पांच जिला मुरैना, दो धौलपुर(राजस्थान) व एक जिला षिवपुरी के निवासी हैं।

