आगामी 24 घंटे के अंदर केरल पहुंच जायेगा मानसून
नई दिल्ली. अगामाी 24 घंटों में मानसून केरल में पहुंचने वाला है। जो कि अपने तय समय से लगभग एक सप्ताह पहले है। इस साल केरल में मानसून का आगमन पिछले 16 वर्षो में सबसे जल्दी होने वाला है। राज्य में मानसून के आगमन के लिये सभी अनुकूल परिस्थितियां निर्मित हो रही है। निम्न दवाब वाले इलाके और आगे बढ़ते मानसून सिस्टम की वजह से पिछले 2 दिनों में केरल के कई हिस्सों में भारी वर्षा हुई है। पिछली बार राज्य में मानसून इतनी जल्दी 2009 और 2001 में आया था। जब यह 23 मई को राज्य में पहुंचा था।

