Uncategorized

आईजी एवं एसएसपी ने पुलिस लाइन में किया पौधारोपण

ग्वालियर . पुलिस मुख्यालय के निर्देषानुसार ग्वालियर जिले में हरियाली महोत्सव के अतंर्गत 1 से 7 जुलाई 2025 तक पौधारोपण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए चल रहे जा रहे अभियान के तहत आज 03 जुलाई को पुलिस लाईन परिसर में पौधारोपण किया गया। पुलिस लाईन, ग्वालियर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में आईजी अरविन्द कुमार सक्सेना(भापुसे) एवं एसएसपी धर्मवीर सिंह द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर एएसपी कृष्ण लालचंदानीए श्रीमती सुमन गुर्जर, गजेन्द्र सिंह वर्धमान, सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार, डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान, एसडीओपी बेहट मनीष यादव, सीएसपी मुरार राजीव जंगले, डीएसपी रेडियो राजकुमार कुषवाह, रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह सिकरवार, सूबेदार अनुपम भदौरिया, सूबेदार प्रेम राठौर, सूबेदार अखिल नागौर सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
पुलिस लाईन ग्वालियर में पुलिस अधिकारियों द्वारा फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। आईजी ने कहा कि पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को पर्यावरण की रक्षा, करने के लिए अपने परिजन के साथ पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके उपरान्त अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया और उक्त पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री-गार्ड भी लगाए गये हैं और कर्मचारियों को प्रतिदिन लगाये गये पौधों की देखभाल करने के निर्देष दिये। इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण की सुरक्षा, हरियाली बढाने और जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस प्रकार के पौधारोपण कार्यक्रम जिले के विभिन्न थानों में भी आयोजित किये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *