असमी वर्षगाँठ उत्सव का आयोजन
ग्वालियर असमी ग्रूप जो कि शहर की कुछ क्रियेटिव महिलाओं ने मिलकर शुरू किया है का सफलता पूर्वक एक वर्ष पूर्ण हुआ है इसी की वर्षगांठ को असमी की सभी सदस्यों ने मिलकर उत्साह के साथ एक निजी होटल में मनाया । कार्यक्रम का संचालन मंजुला राजपूत एवं विशाखा तलेगाओकर के द्वारा किया गया
कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष भर किए गए कार्यों को याद करके की गयी नीतू अग्रवाल के द्वारा सुंदर गीत की प्रस्तुति दी गयी ,मोनिका चौहान ,शुभला गुप्ता ,प्रीति भदोरिया के द्वारा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी स्मिता एवं निधि मिश्रा के द्वारा डूएट सोंग प्रस्तुत किया गया ।दुर्गा शर्मा के द्वारा बनाए केक को काटकर असमी का जन्म दिवस सैलिब्रेट किया गया ।
कार्यक्रम में सुजाता संग्राम सिंह, रश्मि जैन, रश्मि सिंह, रानू नाहर, शकुंतला सिंह, दिव्या शर्मा, मनीषा शर्मा, अमरदीप, संगीता शर्मा, रुचिता गोयल, अंजलि बत्रा, शकुंतला परिहार, अमृता शर्मा, संदीपा मल्होत्रा, परनिकाराजे जादोन, निधि सूरी, निशा यादव, नीरज गुप्ता,रश्मि टाओरी आदि सदस्य उपस्थित रहे ।

