Uncategorized

अश्लील गानों पर डासं कर रही युवतियों को रोकने पर ASI से बोले जिनेश ने धमकाते हुए कहा कि तेरी वर्दी उतरवा दूंगा

मुरैना. अम्बाह में जयेश्वर महादेव मेले में अश्लील गानों पर डांस चल रहा था। जब पुलिस टीम कार्यक्रम को रूकवाने पहुंची तो यहां मौजूद भाजपा नेता ने अभद्रता की, एएसआई को वर्दी उतरवाने की धमकी तक दे डाली। अम्बाह में हर वर्ष की तरह नगरपालिका ने मेले का आयोजन किया था। मंगलवार की रात को मेले में हरदौल का भात नामक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें युवतियां चोली के पीछे, लेनदेन, छत पर सोया था जैसे गानों पर मंच पर डांस कर रही थी। जब पुलिस को इसकी सूचना मिली एएसआई किशन सिंह टीम के साथ कार्यक्रम को रूकवाने के लिये पहुंचे थे।
एएसआई किशन सिंह ने डांस रोकने के लिये कहा तो अम्बाह नगरपालिका अध्यक्ष अंजली जैन के पति जिनेश जैन ने मना कर दिया। जिनेश ने धमकाते हुए कहा कि तेरी वर्दी उतरवा दूंगा। जब एएसआई ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो जिनेश और उसके समर्थकों ने उनका मोबाइल छीन लिया। एएसआई के साथ दुर्व्यवहार किया। स्थिति बिगड़ती देख साथी पुलिसकर्मियों ने एएसआई की भीड़ से निकाला। पुलिस ने बीजेपी नेता जिनेश जैन और उसके समर्थकों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
भाजपा महामंत्री की शिकायत- मेरे साथ भी मारपीट की
भाजपा महामंत्री उमेश जैन ने आरोप लगाया, मंगलवार रात करीब 10.30 बजे मैं मेला देखने गया था। यहां जिनेश जैन और उसके बॉडी गार्ड बबलू शर्मा ने बेवजह मुझसे गाली गलौज की। विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट की। पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस में शिकायत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *