अवैध उत्खनन के रोकने के लिये रास्ते में खोदे गये गड्डे, नगराघाट नहीं पहुंच पाये वाहन

मुरैना. चम्बल नदी के नगराघाट पर वन विभाग और नगरा थाना पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए नदी से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन रोकने के लिये मुख्य मार्ग से नदी तक बनाये मार्ग को जेसीबी की सहायता से बड़े बड़े गड्डे कर अवरूद्ध किया गया है। नगराघाट से बड़े स्तर पर चम्बल नदी से रेत का उत्खनन किया जा रहा था।
माफिया के मार्ग को अवरू द्ध किया
पोरसा तहसील के चम्बल नदी का नगराघाट यहां से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में अवैध रेत का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था। इस सूचना पर वन विभाग अम्बाह और गेम रेंज अधिकारी व नगरा थाना पुलिस के द्वारा संयुकत् कार्यवाही करते हुए मुख्य मार्ग से नदी तक बनाये गये माफिया के द्वारा रास्तों को अवरू द्ध कर दिया गया है। जेसीबी मशीन से मार्ग पर बड़े-बड़े गड्डे किये गये है। ताकि रेत उत्खनन के लिये कोई भी वाहन नदी तक न पहुंच सकें। रेत माफिया पर नकेल कसने वन विभाग और पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए समय समय पर नदी तक पहुंचने वाले मार्ग पर जेसीबी मशीन चलाकर गड्ढे किए जाते रहे है लेकिन जैसे ही कार्रवाई शांत होती है तो रेत माफिया के लोग फिर से एक नया रास्ता बना लेता है और नदी में रेत उत्खनन शुरू कर देता है ।
आगे भी कार्रवाई जारी
वन विभाग के एसडीओ श्याम सिंह चौहान के अनुसार चंबल नदी के नगरा घाट पर रेत उत्खनन रोकने जेसीबी मशीन से कार्रवाई करते हुए गड्ढे खोदे गए है । जिससे वाहन नदी तक नहीं पहुंचे। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी ।

