QCFI-अविनाश मिश्रा क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

ग्वालियर. क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI) के 35वें राष्ट्रीय अधिवेशन में डायरेक्टर्स की बैठक के बीच अविनाश मिश्रा अध्यक्ष बनाया गया है। श्री मिश्रा पिछले तीन दशक से जुडे हुए है। वर्ह में वह क्वालिटी फोरम सर्किल फोरम ऑफ इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल है। 
क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI) के ग्वालियर चेप्टर में बतौर सचिव अपनी सेवायें दे रहे है। वर्तमान में अविनाश मिश्रा ग्वालियर के मालनपुर स्थित (GODREJ) गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स में वायस प्रेसीडेंट एचआर पर पदस्थ है।

आपने जो सम्मान दिया है आपके भरोसे पर खरा उतरूंगा-अविनाश मिश्रा
क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर संबोधित करते हुए अविनाश मिश्रा ने कहा है कि जो आपने मुझे पर विश्वास जताया है मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया से जुडे सदस्य एवं बोर्ड के डायरेक्टर्स ने मुझे बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

आगे आने वाला समय बहुत चुनोतीपूर्ण है उनसे कैसे निपटना है वह आपके बिना सहयोग और मार्गदर्शन के संभव नहीं है मैं इस उपलब्धि को स्वीकार करते हुए स्वागत करता हूं मैं 100 प्रतिशत मिशन को हासिल करने में कामयाब होने का प्रयास करूंगा। विश्व का शानदार प्लेटफॉर्म है जिसके विश्वभर में लगभग 10 हजार से अधिक सदस्य है। यह उद्गार कोयम्बटूर में आयोजित नेशनल कन्वेंशन ऑफ क्वालिटी कन्सेप्ट (QCFI) के 35वें अधिवेशन में बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करतें हुए अविनाश मिश्रा ने कही।

