अमेरिका ने भारत के विशालकाय मालवाहक विमान (सी-130जे सुपर हरक्यूलिस) के स्पेयर पार्ट सप्लाई करने की घोषणा की
वॉशिंगटन. पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रहे भारी तनाव के बीच अमेरिका ने भारत को एक बड़ी मदद देने की घोषणा की है। अमेरिका ने भारतीय वायु सेना के विशालकाय मालवाहक विमान (सी-130जे सुपर हरक्यूलिस) के स्पेयर पार्ट सप्लाई करने की घोषणा की है। इसके लिए दोनों देशों में 90 मिलियन डॉलर का सौदा हुआ है। अमेरिका की डिफेंस सिक्योरिटी एजेंसी ने कहा कि इस सौदे से भारत-अमेरिका के रणनीतिक संबंध और मजबूत होंगे। इससे दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता, शंाति और समृद्धि में आगे बढ़ेंगे।
सौदे के अनुसार अमेरिका भारत को (सी-130जे सुपर हरक्यूलिस) की मरम्मत करेगा साथ ही उनके स्पेयर पार्ट सप्लाई और ग्राउंड सपोर्ट का काम भी करेगा। भारत ने अमेरिका को एक एएन/एएलआर-56एम अडवांस रडार वार्निंग सिस्टम, 10 लाइटवेट नाइट विजन बाइनोक्यूलर, 10 नाइट विजन चश्मे, जीपीएा और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर का भी ऑर्डर दिया है।
जानकारी के अनुसार (सी-130जे सुपर हरक्यूलिस) को स्पेयर पार्टी और सर्विस की सुविधा मिल जाने के बाद भारतीय वायु सेना के ये जहाज हर वक्त ऑपरेशन के लिए तैयार रहेंगे और इनका आकस्मिक परिस्थितियों में कभी भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

