अमित सांघी को मिला डीजीसीआर अवॉर्ड, इसका श्रेय पूरे जिले की टीम को जाता है
ग्वालियर. पुलिस केयर में बेहतर अनुशासन और लॉ एंड ऑर्डर बनाये रखने के लिये डायरेक्टर जनरल इकमेंडशन रिवॉर्ड को डीजीपी विवेक जौहरी के द्वारा प्रदत्त ग्वालियर जिले के एसपी अमित सांघी को प्रदान किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित सादा समारोह में आईजी अविनाश शर्मा ने डीआई राजेश हिगनकर, एएसपी हितिका वॉसल, सत्येन्द्र सिंह तोमर, राजेश दण्डोतिया की मौजूदगी में तने सीने पर लगाया और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।
आईजी अविनाश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा है कि एसपी अमित सांघी के जीवन भर कैरियर को देखते हुए यह अवॉर्ड प्रदान किया गया है इसमें जिले के लिये भी गौरव की बात है। कहा है कि जिले में लापता बालक बलिकाओं, मादक पदार्थो की रोकथाम, एनडीपीएस में अच्छी कार्यवाही की है। जिससे अपराध पर रोक लगती है।
अंत में एसपी अमित सांघी ने कहा है डीजी के द्वारा मुझे प्रदान किया गया मैं जिले के सभी एएसपी से लेकर आरक्षकों की टीम वर्क के लिये नतीजा है। इससे पूरे जिले का नाम रोशन होता है इस अवॉर्ड के लिये पूरे जिले के स्टाफ को श्रेय जाता है।

