अब आउटर पर खड़ी ट्रेनें, 8 माह में बनकर तैयार होंगे 5 और 6 प्लेटफार्म

ग्वालियर. रेलवे स्टेशन को नया लुक देने में 534 करोड़ रूपये खर्च प्रस्तावित किया गया है। 8 महीने के भीतर रेलवे स्टेशन में 5 व 6 नम्बर प्लेटफार्म बनकर तैयार हो जायेंगे। इस नये प्लेटफार्म के तैयार होने के बाद आउटर पर एक-एक घंटे ग्रीन सिग्नल के इंतजार में ट्रेनों को खड़ा नहीं किया जायेगा। दरअसअ, प्लेटफार्म पर पहले से कोई न कोई ट्रेन खड़ी होने की वजह से पीछे से आने वाली ट्रेनों को आउटर पर खड़ा कर दिया जाता है।
लेकिन प्लेटफार्म की संख्या बढने से इससे रेलवे स्टेशन आने व जाने वाले 50 हजार से ज्यादा यात्रियों को परेशानी से राहत मिलेगी। सबसे अधिक आउटर पर ट्रेने इन्दौर की तरफ से आने वाली खड़ी रहती है और इसके साथ ही भोपाल व झांसी की तरफ से आउट ट्रैक पर आने वाली ट्रेनें भी आउटर पर आधा से एक घंटे तक कई बार खड़ी कर दी जाती है। इस वजह से रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म की कमी होना है। इसके साथ ही प्लेटफार्म की संख्या कम होने की वजह से कई ट्रेनां का संचालन करने में भी देरी हो रही है। हालांकि नयी सिकलाइन बनने से कई ट्रेनों के संचालन का रास्ता भी साफ हो जायेगा।

