अतिक्रमणकारियों ने जीडीए की टीम पर किया पथराव, टीम भागी जान बचाकर
ग्वालियर. शताब्दीपुरम के पीछे ग्वालियर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की जमीनल पर कब्जा हटाने जीडीए के अधिकारियों पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। सभी अतिक्रमणकारी इकट्ठे हो गये और उनका नेतृत्व आगे महिलायेंक रही थीं महिलाओं ने जीडीए की टीम पर पथराव किया और उनको वहां खदेड़ दिया।
घटना मंगलवार की दोपहर बाद की है। इसके बाद जीडीए की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले महिलाओं से अभद्रता व गाली गलौज का आरोप लगाकर महाराजपुरा थाने पहुंच गये। पुलिस ने उनकी भी बात सुनी है। ग्वालियर विकास प्राधिकारण के अधिकारी की तरफ से हमलावरों ने के नाम पर मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है घटनाक्रम
ग्वालियर विकास प्राधिकरण की शहर के शताब्दीपुरम इलाके के फेज-4 प्रोजेक्ट की जमीन पर कुछ अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया है। इस अतिक्रमण को लेकर प्राधिकरण के CEO नरोत्तम भार्गव ने एक टीम बनाकर मौके पर जमीन को खाली करने के लिए भेजा था, लेकिन जैसे ही प्राधिकरण की टीम वहां पहुंची तो अतिक्रमणकारियों ने प्राधिकरण के कर्मचारियों से विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद अतिक्रमण कारियों ने GDA कर्मचारियों पर महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए उन पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद प्राधिकरण के कर्मचारी अपनी जान बचाकर वहां से भागे और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी। जिस पर ग्वालियर विकास प्राधिकरण के सीईओ ने तत्काल महाराजपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रही महिला और पुरुषों को वहां से खदेड़ा। साथ ही कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत के आधार पर पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है।
बेशकीमती जमीन पर कब्जा था
जीडीए के सीईओ नरोत्तम भार्गव ने बताया है कि उन्हें शासन से शताब्दीपुरम में कुछ जमीन आवंटित हुई थी। यह जमीन बेसकीमती है। जिस पर जीडीए जल्द ही नये भूखंड बनाकर तैयार करने वाली है। लेकिन जब अतिक्रमण करने की खबर मिली तो मौके पर टीम अतिक्रमणकारियों को समझाने पहुंची थी, लेकिन वहां कब्जाधारियों ने टीम पर हमला कर दिया। जिस पर शिकायत दर्ज कराई गयी है। जल्द जमीन खाली करायी जायेगी।

