LatestNewsराज्य

अक्टूबर में प्रदेश से मानसून की विदाई

भोपाल. प्रदेश में मानसून की वापसी के संकेत मिल रहे है लिहाजा अगले कुछ दिन बाद किसी भी जिले में कहीं पर भी भारी वर्षा नहीं होगी लेकिन उससे पहले अरब सागर से आ रही नमी की वजह से 2 से 3 दिन बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि एक ट्रफ लाइन प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है। इससे ग्वालियर, उज्जैन के संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज वर्षा हो सकती है लेकिन सिस्टम खत्म हो रहा है। इस कारण अब अधिक देर तक वर्षा कहीं नहीं होगी। इस सिस्टम के खत्म होने के साथ मानसून की विदाई भी हो जाएगी।
मानसून की विदाई
अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून विदा हो जाएगा, हालांकि इस बीच प्रदेश के आसमान पर आंशिक बादल छाए रहेंगे। हवा का रूख फिलहाल पश्चिमी है इसलिए ठंडक का एहसास नहीं होगा लेकिन जैसे ही हवा का रूख उत्तरी होगा ठंडक महसूस होने लगेगी। प्रदेश में सोमवार शाम साढे पांच बजे तक सिर्फ रीवा में 6 मिमी वर्षा हुई इसके अलावा शेष सभी जिलों में बूंदाबांदी ही हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *