Newsमप्र छत्तीसगढ़

हॉस्टल की छत गिरे मेडीकल छात्र की मौत, जीआरएमसी में कर रहा पढ़ाई, बहन ने लगाया आरोप गिरा तो खून नहीं निकला, जताई रैगिंग की आशंका

ग्वालियर. गजराराजा मेडीकल कॉलेल के रविशंकर हॉस्टल के पहली मंजिल से गिरे एक 21 वर्षीय मेडीकल छात्र की मौत हो गयी है। घटना के समय मेडीकल छात्र का रूम पार्टनर अंदर था। यह नीचे ग्राउंड फ्लोर पर जा गिरा और उसे पता भी नहीं लगा। नीचे ड्यूटी पर तैनात गाडर््स ने आवाज सुनी तो वह पोर्च की ओर पहुंचे। तत्काल वार्डन व अन्य छात्रों को इसकी खबर दी। घायल मेडीकल छात्र को सामवार की रात 10 बजे जेएएच के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। उसने इंटरनल इंजरी के चलते रात 12.55 बजे अंतिम सांस ली है।
व्हीं, मेडीकल छात्र की बहन ने सवाल उठाये हैं कि ज बवह ऊपर से गिरा तो खून क्यों नहीं निकला। घटना सोमवार की रात की है। एमबीबीएस छात्र अभी तक एक माह पहले ही ग्वालियर आया था। वह मूलरूप से बैतूल का रहने वाला है। पुलिस ने परिजन को खबर दे दी है। वह ग्वालियर पहुंच गये हैं। पुलिस रैगिंग के एंगल पर भी मामले की जांच कर रही है। झांसी रोड टीआई शक्तिसिंह यादव ने बताया है कि एक मेडीकल छात्र की मौत हो गयी है। उसका ऊेचाई से गिरा बता रहे है। हम हर एंगल पर मामले की जांच कर रहे है। अभी कहा नहीं जा सकता है कि यह आत्महत्या या घटना है।
क्या है मामला
बैतूल के रानीपुर स्थित घोड़ा डोंगरी निवासी यशराज उइके पुत्र पंचम उइके (21) ने इसी साल नीट का एग्जाम क्लियर किया था। उसे ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिला था। दीपावली के बाद वह अभी 20 दिन पहले ग्वालियर आया था। वह MBBS फर्स्ट प्रॉब (फर्स्ट सेमेस्टर) का स्टूडेंट था। यहां रविशंकर शुक्ल जूनियर बॉयज हॉस्टल के फर्स्ट फ्लोर पर उसे रहने के लिए रूम मिला था। उसका रूम पार्टनर गुना निवासी प्रवीण सहरिया है। सोमवार रात करीब 9.45 बजे प्रवीण अपने रूम में था और यह रूम के बाहर ओपन एरिया में था, तभी अचानक वह संदिग्ध हालात में फर्स्ट फ्लोर से नीचे गिर गया, जबकि उसके रूम पार्टनर को पता भी नहीं लगा। नीचे जब उसके गिरने की आवाज आई तो ड्यूटी पर तैनात गार्ड्स दौड़कर पोर्च में पहुंचे तो यह मेडिकल स्टूडेंट पड़ा हुआ था। कपिल कुमार नाम के गार्ड ने हॉस्टल वार्डन व अन्य छात्रों को सूचना दी।
10 बजे पहुंचे हॉस्पिटल, रात 12.45 बजे मौत
घटना के बाद हॉस्टल के दोस्त, स्टाफ मेडिकल स्टूडेंट यशराज उइके को लेकर जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने तत्काल यशराज का इलाज शुरू कर दिया। यशराज को कहीं भी ऊपरी चोट नहीं लगी थी। उसको इंटरनल इंजरी थी, जिस कारण डॉक्टर्स ने सीटी स्कैन भी कराया, लेकिन चोट गहरी होने के चलते रात 12.45 बजे तक उसने दम तोड़ दिया। मेडिकल स्टूडेंट की संदिग्ध हालात में गिरकर मौत की खबर मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। शव को जेएएच के डेड हाउस में रखवा दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş