हेलमेट न लगाने वाले दो पहिया 471 चालकों पर की चालानी कार्यवाही, 1 लाख 15 हजार रूपये वसूले
ग्वालियर यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा एएसपी (मध्य/यातायात) श्रीमती हितिका वासलके निर्देष शहर में हेलमेट न लगाने वाले दो पहिया 471 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 1 लाख 15 हजार 200 रूपये वसूल किये। दो पहिया वाहन की सवारी करने वाले लोग हेलमेट को बोझ समझते हैं और वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग नहीं करते है जिससे सड़क हादसों में दो पहिया वाहन सवार को जानमाल का खतरा होने की संभावना बनी रहती है।
सड़क हादसे में लोग दुर्घटना का शिकार न हो इसके लिये यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा विगत दिनों मेें हेलमेट जागरूकता रैली भी निकाली गई थी तथा लोगों से अपने वाहनों को नियत पार्किंग स्थलों पर लगाने तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील भी की गई थी। यातायात पुलिस द्वारा स्मार्ट सिटी के सहयोग से शहर के विभिन्न चौराहों पर हेलमेट जागरूकता जिंगल बजाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही समय-समय पर यातायात पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों के माध्यम से पम्पलेटों व बैनरे के जरिए वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिये समझाइस भी दी गई है।
सोमवार 3 दिसम्बर को यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा चलाये गये हेलमेट जागरूकता अभियान के दौरान बिना हेलमेट लगाये सड़क पर दो पहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए पूर्व क्षेत्र में 175 चालान कर 41 हजार 250 रूपये, पष्चिम एरिया 134 दो वाहन चालकों पर ककार्यवाही 33 हजारा 450 रूपये और मध्य इलाके 162 वाहनों पर 40 हजार 500 रूपये राषि वसूल की गयी है। पूरे षहर में बिना हेलमेट के 471 वाहनों पर एक लाख 15 हजार 200 रूपये की राषि वसूल की गयी। उन्हे भविष्य में हेलमेट लगाकर ही अपना दो पहिया वाहन चलाने की समझाइस दी गई। यातायात पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

