हेडकांस्टेबल मनीष 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
ग्वालियर. लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने भिण्ड के मालनपुर के थाने में 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए प्रधान आरक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फरियादी से धारा 365 एवं 307 आईपीसी के मामले में आरोपी बनाने की धमकी देकर बचाने के एवज में 20 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की थी। थाना मालनपुर में हेडकांस्टेबल मनीष पचोरी पिता मांगीलाल 35 वर्ष को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
फरियादी विकास जाटव पिता स्वर्गीय रामनिवास 26 वर्ष निवासी हनुमान चौराहा, मालनपुर ने आरोपी बनाने से बचाने के एवज में 20 हजार रूपये की रिश्वत मांग की थी। हैडकांस्टेबल मनीष पचोरी ने जैसे ही रिश्वत के रूपये जेब में रखते ही फरियादी के सिंग्नल देते ही लोकायुक्त टीम ने चारों ओर से घेरकर गिरफ्तार कर लिया।जौरा, मुरैना में पदस्थ विकास जाटव निवासी मालनपुर का रहने वाला है। कुछ दिनों पहले फरार शातिर बदमाश कमल नागर को पुलिस ने दबोचा। पुलिस की पूछताछ में बदमाश ने विकास जाटव का सपोर्ट मिलने की बात कही थी। इस मामले की पुलिस जवान मनीष पचौरी ने विवेचना शुरू कर दी। पुलिस जवान ने विकास जाटव को सह आरोपी बनाने की बात कही। सह आरोपी न बनाए जाने की शर्त पर 20 हजार की रिश्वत मांगी। बाबू विकास जाटव ने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने बातचीत कर रिकॉर्डिंग की। तय समय पर बाबू जाटव बुधवार को मालनपुर पहुंचा। यहां कार्यवाहक प्रधान आरक्षक मनीष पचौरी को 20 हजार रुपये दिए। इसी समय लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद प्रधान आरक्षक के हाथ धुलाए गये।
रिश्वत के आरोपी थाना मालनपुर में हेडकांस्टेबल मनीष पचोरी पिता मांगीलाल 35 वर्ष को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के लिये और कार्यवाही करने के लिये डीएसपी योगेश कुरचनिया, टीआई कवीन्द्रसिंह चौहान, राघवेंद्र ऋषिश्वर, भरत किरार, अंजली शर्मा और टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया है।

