हाथरस केस में योगी सरकार ने एसपी-डीएसपी समेत 5 पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया
लखनऊ. हाथरस गैंगरेप केस को लेकर योगी सरकार ने सख्त रूख अपना लिया है। मुख्यमंत्री योगी ने दोषियों को जल्द से जल्द भविष्य के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने वाला दंड देने की बात कही है, वहीं प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
विनीत जायसवाल को हाथरस का नया एसपी बनाया
इन पांच निलंबित पुलिसकर्मियों की लिस्ट में हाथरस एसपी विक्रांत वीर, सीओ राम सबद, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार वर्मा, एसआई जगवीर सिंह और हेड कांस्टेबल महेश पाल का नाम शामिल है। एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद अब विनीत जायसवाल को हाथरस का नया एसपी बनाया गया है, इसके साथ ही दोनों पक्षों समेत अधिकारियों का भी नार्को टेस्ट कराया जाएगा।
जानकारी के अनुसार जिस प्रकार हाथरस मामले में प्रशासन ने इस पूरे मामले को हैंडल किया है उससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज है और इसलिए देर शाम अधिकारियों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री ऑफिस मंगाई गई थी जिसके बाद योगी सरकार ने ये फैसला सुनाया।

