हजीरा थाना परिसर में स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले की हुई मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम
ग्वालियर. हजीरा थाना परिसर में स्वयं पर पेट्रोल डालकर स्वयं को आग लगाने वाले युवक की उपचार के दौरान सोमवार की दोपहर को मौत हो गयी है। उसने 24 जुलाई का आत्मदाह का प्रयास किया था। वह 80प्रतिशत जल गया था। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। वह पत्नी से छेड़छाड़ की घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंचा था। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो यह कदम उठा लिया। युवक की मौत के बाद केस में आत्महत्या के लिये उकसाने की धारायें बढ़ाई जायेगी।
ग्वालियर में 23 जुलाई को महिला के बहनोई (नंदेउ) और उसके दोस्त छोटू सेंगर ने धर में ही छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिये थे। काम से शाम को घर लौटे पति को महिला ने पूरा वाक्या सुनाया तो परेशान हो गया। 24 जुलाई को वह पत्नी के साथ लेकर हजीरा थाने पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने सीधे एफआईआर न करते हुए जांच करने के बाद कार्यवाही करने के लिये कहा। शाम 3 बजें के वक्त परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम किया है।

