LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट की गैर मौजूदगी में कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण किया

ग्वालियर आजादी के अमृत महोत्सव के बीच ग्वालियर जिले में स्वाधीनता की 75वीं वर्षगाँठ हर्षोल्लास, धूमधाम एवं गरिमामय ढंग से मनाई गई। हरीतिमा की चादर ओढ़े खड़ी सुरम्य पहाड़ियों की गोद में स्थित SAF मैदान पर आयोजित हुए जिले के मुख्य समारोह में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट की गैर मौजूदगी में कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के बीच संबोधन को रोककर परेड को विश्राम कराया गया।
एनसीसी कैडेट चक्कर खाकर गिरी कु. हिमानी सेंगर
मुख्य परेड में NCC  कैडेट कु. हिमानी सेंगर चक्कर खाकर गिर पड़ी। इस बीच मौजूद लोगों ने उठा कर टेंट बिठा दिया गया उनके स्थान एक आरक्षक को तैनात किया गया।


प्रमाण पत्र वितरण में दिखी अव्यवस्था
स्वतंत्रता दिवस समारोह में बेहतर कार्य के लिये प्रशासनिक अधिकारियों के प्रमाण पत्र वितरण के बाद कलेक्टर ने कहा कि बाकी सामाजिक संस्थाओं प्रायवेट व्यक्तियों को प्रमाण पत्र का वितरण कर दिया जाये। शेष लोगों को कलेक्टर कार्यालय में वितरण कर दिया जायेगा। इस बीच उदघोषणा एसबी ओझा के बीच सभी ने घेर कर लोग अपने अपने प्रमाण पत्र निकलवाने के लिये जोर डालने लगे।

प्रात: ठीक 9 बजे शुरू हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर ने ध्वजारोहण के पश्चात एक खुले वाहन में सवार होकर संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि के साथ प्रभारी पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे खुले वाहन पर सवार थे। परेड में शामिल जवानों ने 3 बार हर्ष फायर कर “स्वतंत्रता दिवस अमर रहे”  के जयकारे लगाए। कलेक्टर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए खुले आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े। मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं कारगिल शहीदों के परिजनों को शॉल.श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा मनोहारी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। हर घर तिरंगा अभियान की वजह से स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर इस बार अलग ही छटा बिखरी। पूरा ग्वालियर शहर तिरंगामय नजर आया। वहीं इस बार के मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में बहुत बड़ी संख्या में शहरवासी जश्न.ए.आजादी में शामिल होने पहुँचे।
मुख्य समारोह में सीमा सुरक्षा बल एवं SAF  द्वितीय वाहिनी के बैण्ड की मधुर धुन के साथ निकली संयुक्त परेड सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र रही। संयुक्त परेड में BSF  टेकनपुर. सीआरपीएफ,  द्वितीय वाहिनी SAF 13वीं व 14वीं वाहिनी SAF  जिला पुलिस बल,  होमगार्ड, NCC सीनियर बालक एवं बालिकाए एनसीसी जूनियर बालिका एवं नगर सेना की टुकडियां शामिल हुई। संयुक्त परेड के परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह व सहायक परेड कमांडर का दायित्व सूबेदार सुश्री सोनम पाराशर ने निभाया। बीएसएफ बैंड का नेतृत्व एसआई केडेनियल और द्वितीय वाहिनी SAF के बैंड का नेतृत्व प्रधान आरक्षक रामसेवक विसारिया ने किया।
संयुक्त परेड में सीनियर वर्ग में सीमा सुरक्षा बल टेकनपुर को प्रथम, SAF द्वितीय वाहिनी को दूसरे एवं 13वीं बटालियन SAF को तृतीय स्थान की शील्ड से नवाजा गया। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में NCC सीनियर बालिका को प्रथमए NCC   जूलियर बालिका को द्वितीय एवं NCC  सीनियर बालक की टुकड़ी को तृतीय स्थान की शील्ड प्रदान की गई। अपने कार्यों को उत्कृष्ट ढंग से अंजाम देने वाले शासकीय सेवकों को भी मुख्य अतिथि द्वारा इस अवसर पर प्रमाण.पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जगाया देशभक्ति का जज्बा

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चुनी हुई शिक्षण संस्थाओं के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। राष्ट्र भक्ति एवं भारतीय संस्कृति से ओत.प्रोत इन प्रस्तुतियों ने समारोह में खूब समां बांधा। सांस्कृतिक कार्यकमों में सीएम राईज स्कूल शासकीय पद्मा कन्या उण्माण् विद्यालय को प्रथमए सीएम राईज स्कूल शासकीय कन्या उण्माण् विद्यालय किलागेट को दूसरे एवं रेडिएंट स्कूल को तृतीय स्थान की शील्ड प्रदान की गई। कार्यक्रम में इनके अलावा ईसीएस बैगलेस स्कूलए शासकीय उत्कृष्ट उण्माण् विद्यालय क्रण्.1 मुरार और सेंट्रल एकेडमी स्कूल के बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बड़ी संख्या में मौजूद जिले के नागरिकों ने करतल ध्वनि के साथ स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

बीएसएफ के श्वान दस्ते ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

एसएएफ मैदान पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुए गरिमामयी समारोह में मौजूद नागरिकों को सीमा सुरक्षा बल के श्वान दस्ते द्वारा किए गए हैरतअंगेज करतबों ने सभी को भीतर तक प्रभावित किया। अपराधियों से निपटना हो अथवा फिर तस्करों की पहचान या फिर कठिन बाधाओं के बीच से होकर गुजरना हो। राष्ट्रीय श्वान दस्ते ने सभी बाधाओं को फतह करने का जीवंत प्रदर्शन करके दिखाया। साथ ही स्वच्छता अभियान पर केन्द्रित प्रेरणादायी करतबों का प्रदर्शन श्वान दस्ते ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद गणमान्य नागरिकों व बच्चों की श्वान दस्ते को खूब वाहवाही मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş