Latestराज्यराष्ट्रीय

स्वच्छता में पिछड़ा ग्वालियर, दाे पायदान नीचे खिसका

ग्वालियर. स्वस्छता सर्वेक्षण 2021 के नतीजे घोषित हो चुके है। ग्वालियर इस बार 15 वें नंबर पर रहा है मतलब दो पायदान नीचे खिसक गया है। इससे शहरवासियों की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। अब शहर को गार्बेज फ्री सिटी के अवार्ड से ही संतोष करना पड़ेगा। खास बात यह है कि देश में इंदौर एक बार फिर स्वच्छता में टॉप पर आया है।

 नगर निगम के स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर किए गए दावों की हकीकत परिणाम घोषित होने के साथ ही सामने आ गई है। पिछली बार स्वच्छता सर्वेक्षण में ग्वालियर 13 वें स्थान पर थाए जबकि इस बार दो पायदान नीचे खिसक कर 15 वें स्थान पर चला गया है। इससे साफ है कि ग्वालियर में स्वच्छता को लेकर किए गए प्रयास नाकाफी थे। इसके पहले वाटर प्लस का तमगा भी शहर के हाथ से फिसल चुका थाए इसके बाद भी निगम ने सबक नहीं लिया।

क्यों पिछड़ा ग्वालियर
स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार पिछड़ने का मुख्य कारण यह है कि ग्वालियर में साल भर स्वच्छता को लेकर प्रयास नहीं किए जाते हैं। जब सर्वे शुरू होने वाला होता हैए इसके पहले नगर निगम के अफसर शहर में सफाई कार्य पर फोकस करना शुरू करते हैं। ऐसे में टीम जब सर्वे के लिए आती है तो पूरी हकीकत सामने खुल जाती है। जबकि इंदौर एवं अन्य शहरों में साल भर सफाई पर फोकस करने के साथ ही लगातार नवाचार भी किया जाता है।

गार्बेज फ्री सिटी का अवार्ड शहर को प्राप्त होगा
स्वच्छता के मामले में जरूर शहर पिछड़ गया हैए लेकिन गार्बेज फ्री सिटी का अवार्ड शहर को प्राप्त होगा। कुल मिलाकर अब शहर को इसी से संतोष करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *