स्टेशन पर जैन रेस्टोरेंट तोड़ने पहुंची निगम की टीम, दो दिन की मोहलत देकर लौटा
ग्वालियर. स्टेशन बजरिया स्थित जैन रेस्टोरेंट को तोड़ने के लिए फिर से रेलवे का अमला मौके पर पहुंचा। इस दौरान कार्रवाई से पहले ही विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। दुकानदार ने अमले को रोकने की कोशिश भी की। इसके बाद आपसी सहमति से इस तोड़फोड़ की कार्रवाई को दो दिन के टाल दिया गया है। दुकानदार को मोहलत दी गई है कि वे दो दिन के अंदर कब्जा खाली कर दे, अन्यथा इस निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। स्टेशन बजरिया स्थिति जैन फैमिली रेस्टोरेंट को रेलवे ने किराए पर दे रखा है।
रेल प्रशासन का कहना है कि न्यायालय से फैसला हो चुका है। इसके चलते रेस्टोरेंट को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। रेलवे ने दुकान का लाइसेंस भागचंद जैन के नाम पर जारी किया था। इसे तोड़ने के लिए रेलवे का अमला तीसरी बार सोमवार को फिर मौके पर पहुंचा। दुकानदार ने कार्रवाई का विरोध किया और कहा कि उन्हें रेलवे ने ही लीज दी थी। हालांकि बाद में विवाद की स्थिति को देखते हुए रेलवे का अमला फिर से दो दिन की मोहलत देकर लौट आया है। दो दिन के बाद फिर से अमला कार्रवाई के लिए पहुंचेगा।

