दैनिक वेतन भोगी की मांगों को लेकर कुलपति को सौंपा सूचना पत्र
ग्वालियर- एमपी विश्वविद्यालय कर्मचारी साथियों की अति महत्वपूर्ण मांगो जिनमे प्रमुख रूप से 2007 के बाद नियुक्त स्थाई कर्मी साथियों के वेतन भुगतान की तत्काल स्वीकृति, स्थाईकर्मी साथियों के खाली पदों पर शीघ्र नियमितीकरण, विश्वविद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारियों को 7वें वेतनमान से पेंशन प्रदाय करने एवं विश्वविद्यालय कर्मचारियों को मेडिक्लेम योजना शीघ्र लागु किये जाने हेतु मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय (गैर शिक्षक) कर्मचारी महासंघ द्वारा आंदोलन की घोषणा की गई है।
आंदोलन का प्रारम्भ मध्यप्रदेश के समस्त नियमित, स्थाईकर्मी, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों साथियों द्वारा द्वारा एक दिन का सामूहिक अवकाश 28 दिसंबर को लिए जाने का निर्णय मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ द्वारा द्वारा लिया गया है, जीवाजी विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ द्वारा विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियो साथियों से आंदोलन को सफल बनाये जाने हेतु एमपी विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महासंघ के निर्णय अनुसार जीवाजी विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ की आवश्यक बैठक 27 दिसंबर को आयोजित की गईं।
संघ सदस्यों द्वारा महासंघ के अव्हान पर एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर महासंघ को सहयोग प्रदान करने का निर्णय सर्वसम्मती से लिया गया हैए बैठक पश्चात सभी सदस्यों द्वारा कुलपति, कुलसचिव को उक्त आंदोलन विषयक सूचना पत्र भी सौपा गया। बैठक मे प्रांतीय अध्यक्ष राकेश सिंह गुर्जर प्रांतीय सदस्य राजेश नायक जीवाजी विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह भदौरिया, जीवाजी विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जंडेल सिंह गुर्जर, जीवाजी विश्वविद्यालय दै बे भो 89 दिवस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष तहसीलदार सिंह गुर्जर तथा कर्मचारी नेता संजय सिंह भदौरिया लोकेश चतुर्वेदी, ब्रजभान सिंह भदौरिया, पंकज त्रिपाठी, घनश्याम सिंह सिकरवार, मान सिंह सिकरवार आदि उपस्थित थे।

