स्टेट बैंक कर्मचारी संघ के चुनाव निर्विरोध ग्वालियर अंचल के उपमहासचिव चुने गये रहीम खान
ग्वालियर -भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में स्थित भारतीय स्टेट बैंक अवार्ड स्टाफ एम्पलाईज यूनियन भोपाल सर्कल भोपाल की केन्द्रीय कार्यकारिणी के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए । जिसमें निम्न पदाधिकारी निर्वाचित हुए । सर्कल स्तर पर महासचिव अरूण भगोलीवाल, अध्यक्ष नलिन शर्मा, उपमहासचिव (मुख्यालय) प्रवीण मेघानी तथा ग्वालियर माडयूल स्तर पर हर्ष कुमार अरोरा जोनल उपाध्यक्ष, रहीम खान उपमहासचिव (ग्वालियर अंचल), शैलेश यादव सहायक महासचिव, संजय खण्डेलवाल कोषाध्यक्ष , क्षेत्रीय सचिव – बलवीर सिंह यादव , विनोद कुमार गौर प्रकाश चन्द्र तिवारी , बृजमोहन सुमन , संजय वर्मा , रविप्रकाश मीणा , एवं सुनील कुमार शर्मा , संगठन सचिव – इफ्तेखार अहमद , विवेक रंजन घोषाल , संतोष सिंह , भानु प्रकाश अवस्थी , अनुराग गुप्ता नवल सिंह मीणा , प्रदीप त्रिपाठी , सादिक खान , अजय कुमार तिवारी , धर्म सोनी , भाव सिंह यादव , संजीव लिटोरिया एवं अंकुर शाक्यवाल ।
इस अवसर पर स्थानीय शाखाओं से पधारे स्थानीय सचिव एवं स्टाफ सदस्यों ने एकत्रित होकर अत्यंत हर्ष, उल्लास का प्रदर्शन कर निर्वाचित हुए संघ के सभी पदाधिकारियों को बधाईयाँ दी व स्वागत किया । समस्त पदाधिकारियों द्वारा सभी स्टाफ सदस्यों को संघ के प्रति विश्वास प्रदर्शित करने हेतु उन्हें हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया एवं मिष्ठान वितरण किया गया । इस अवसर पर अंचल के उपमहासचिव रहीम खान द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया एवं इस एकता को संगठन हेतु आवश्यक बताते हुए कर्मचारियों की हर समस्या के निदान का आश्वासन दिया गया ।

