सोने की कीमतों में नहीं रुक रही तेजी, 9 सितंबर को लगाई लंबी छलांग
नई दिल्ली. भारत में सोने की कीमतों में गुरूवार 9 अक्टूबर 2025 को लगातार दूसरे दिन बढोतरी दर्ज की गई। वैश्विक बाजार में तेजी और त्योहारी सीजन की मांग बढने के चलते घरेलू बाजार में सोना फिर महंगा हो गया। आज सभी कैरेट के सोने के दामों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। 24 कैरेट सोना आज 22 रुपये प्रति ग्राम की बढत के साथ 12415 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 20 रुपये महंगा होकर 11380 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 16 रुपये बढकर 9311 रुपये प्रति ग्राम हो गया है।
शहरवार सोने के दामों में बढोतरी
देश के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में आज बढोतरी देखी गई। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 12421 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है जो कल 12328 रुपये थे। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 12394 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है जबकि दिल्ल और नोएडा में यह 12409 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गया है। 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू और हैदराबाद में 11361 रुपये प्रति ग्राम है जबकि दिल्ली और नोएडा में यह 11376 रुपये प्रति ग्राम हो गया है।
त्योहारी मांग से बढ़ रही कीमतें
विशेषज्ञों का कहना है कि दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहारी सीजन के कारण सोने की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दामों में मजबूती बनी हुई है। निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और डॉलर इंडेक्स में मामूली कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।

