Uncategorized

सैर करने निकली महिला पर ब्लेड से हमला कर धमकी देकर आरोपी फरार

ग्वालियर. हजीरा थाना इलाके में इन्द्रानगर में शनिवार की शाम को एक महिला पर उसके पड़ोसी ने ब्लेड से हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब महिला अपनी देवरानी और बच्चों के साथ सैर के लिये जा रही थी। हमलावर ने ताबड़तोड ब्लेड से हमाल किया। जिसमें एक हमला महिला के गले पर और दूसरा हाथ पर लगा। घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
धमकी देकर फरार हुआ आरोपी
हमले के बाद आसपास लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। हजीरा थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वह फिलहाल फरार है और पुलिस की टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *