सेवानिवृत्त आयु 62 से 65 वर्ष आयु बढ़ाने पर इंटक प्रदेशभर में आन्दोलन करेगा-इंटक
ग्वालियर. मप्र.संविदा ठेका कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे ने मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से संज्ञान में लाया है कि मप्र विद्युत कम्पनियों में कार्यरत कर्मचारियों की सेवानिवृत्त आयु को न बढाया जाए । क्यों कि विद्युत का कार्य अत्यंत मेहनत का होता है जिसमें 24 घण्टे अतिआवश्यक कार्य करना पड़ता है । विद्युत लाइनों के फाल्ट को सही करना, विद्युत लाइन/उपकेन्द्रों के संधारण सुधारकार्य, एफओसी, उपभोक्ताओं एरियर राशि की वसूली, उपभोक्ताओं के शिकायत को त्वरित निराकरण करना, मीटर लगाना आदि विभिन्न महत्वपूर्ण कार्य करना पड़ता है । जो कि एक निश्चित उम्र के बाद यह कार्य करना संभव नही हो पाता है, उस स्थित में परमिट लाइन मैन से दिलवा कर कार्य को ठेका कर्मचारियों से करवाया जाता है वही दुर्घटना का कारण बनता है।
अत: संगठन मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री से मांग करता है कि मप्र कर्मचारी कल्याण समिति के द्वारा दिये गये यूवा विरोधी, कर्मचारी विरोधी अनुशंसा को स्वीकार्य न किया जाए । साथ ही बढते हुए उपभोक्ता संख्या एवं विद्युत लाइनों के विस्तार को देखते हुए। विद्युत कम्पनियों के रिक्त पदों पर विद्युत कम्पनियों में वर्षो से कार्यरत संविदा कर्मचारियों की नियुक्ती की जावे एवं आउटसोर्स(ठेका) कर्मचारियों को संविलियन किया जाये तत्पश्चात ही नवीन भर्ती की जाये ।
संगठन कर्मचारी कल्याण समिति के अनुशंसा का पुरजोर विरोध करता है यदि शासन /प्रशासन द्वारा सेवानिवृत्त आयु को बढाने की कोशिश की गई तो संगठन ऑन्दोलनात्मक गतिविधि के लिए वाध्य होगा जिसकी सम्पूर्ण जबाबदारी शासन / प्रशासन की होगी।

