सुरक्षाबलों ने 31 नक्सली मार गिराए, AK-47 समेत कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद
छत्तीसगढ. शुक्रवार को सबसे बडा एंटी नक्सल ऑपरेशन हुआ, इसमें 34 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। 31 नक्सलियों के शव बरामद भी कर लिए गए है। मुठभेड दंतेवाडा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर हुई। ओरछा थाना इलाके के नेंदुर और थुलथुली गांव के बी जंगल में 2 घंटे फायरिंग हुई। फायरिंग रूकने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जवानों ने नक्सलियों के शव के साथ एके-47, एसएलआर जैसे हथियार बरामद किए है। इस एनकाउंटर में महिला नक्सली कमांडर नीती के भी मारे जाने की खबर ह। आईजी सुंदरराज ने इसे अब तक का सबसे बडा नक्सल ऑपरेशन बताया है। करीब 6 महीने पहले कांकेर में 29 नक्सली मारे गए थे।
करीब 10 लाख की इनामी नक्सली है नीती
महिला नक्सली कमांडर नीती के भी इस मुठभेड में मारे जाने की खबर है। ये डीवीसीएम कैडर की थी जिस पर करीब 8 से 10 लाख रुपए का इनाम था। वह नक्सलियों की पूर्वी बस्तर डिवीजन में सक्रिय थी। सके साथ ही एक (डीकेएसजेडसी) कैडर का नक्सली भी माार गया है।
सुरक्षाबलों ने इस साल अब तक 171 नक्सलियों को मार गिराया
इस साल बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 171 नक्सलियों को मार गिराया गया है। बस्तर क्षेत्र में दंतेवाड़ा और नारायणपुर सहित 7 जिले शामिल हैं। उधर, 11 दिन में यह तीसरी मुठभेड़ है। 24 सितंबर को भी सुकमा जिले में मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान एनकाउंटर में 2 नक्सलियों को ढेर किया गया था। हालांकि दोनों शव को उनके साथी अपने साथ ही ले गए।

