Newsराजनीतिराज्य

सिपाही ने शादी में मांगा दहेज तो नौकरी गयी, लिव इन पार्टनर को धोखा देकर की शादी

कॉन्स्टेबल को नौकरी से निकाल दिया गया है। पत्नी ने उसकी शिकायत पुलिस में की थी। - Dainik Bhaskar

गुना. पुलिस के एक आरक्षक को दहेज में कार मांगने पर उसे पुलिस की नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। इस बीच पत्नी को पता चला कि आरक्षक के किसी और महिला से संबंध रहे हैं। उसकी एक बेटी भी है। दहेज के लालच में लिव इन पार्टनर और बेटी कोछोड़कर शादी कर ली है।मामला गुना जिले का है। यहां पदस्थ आरक्षक अमित रघुवंशी को शादी में 25 लाख रूपये दहेज में मिले और इसके बाद भी वह कार की मांग करने लगा। परेशान होकर पत्नी ने थाने में शिकायत की तो जांच हुई तो आरक्षक के राज भी खुलते गये।
वारंट तामीली कराने जाता था तभी प्रेम हुआ
वर्ष 2021 में मूलरूप से शिवपुरी जिले का रहने वाला आरक्षक अमित रघुवंशी गुना जिले के मधुसूदनगढ़ थाने में तैनात था। वह एक गांव में नोटिस वारंट तामीली कराने जाता रहता था, वहीे उसकी पहचान गांव की ही एक युवती से हुई। दोनों के बीच प्यार हुआ और संबंध भी बने। 29 सितम्बर 2021 को दोनों को बेटी हुई, डिलीवरी भोपाल के एक अस्पताल में कराई गयी। डॉक्यूमेंट में महिला के पति के नाम के आगे आरक्षक का नाम अमित लिखा गया। बच्ची के दस्तावेजों में भी पिता का नाम अमित रघुवंशी ही लिखा हुआ है।
लिव इन की बात छिपाकर की शादी
सितंबर में बेटी के जन्म के 3-4 महीने ही बीते होंगे कि 2022 की शुरुआत में आरक्षक अमित रघुवंशी के रिश्ते की बात गुना की एक युवती से चली। उसके सरकारी नौकरी में होने की वजह से युवती के पिता शादी के लिए राजी हो गए।18 फरवरी 2022 को गुना के एक निजी होटल से दोनों की शादी धूमधाम से हुई। पिता ने गृहस्थी का सामान, नकदी सहित 25 लाख रुपए का दहेज दिया। शादी के बाद कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चलता रहा। दोनों खुशी-खुशी साथ रहे भी। लेकिन, बाद में आरक्षक दहेज में कार न मिलने को लेकर पत्नी को परेशान करने लगा। वह मारपीट भी करता था। एक वर्ष तक लगातार उसने पत्नी को प्रताड़ित किया। इससे परेशान होकर वह मायके चली गई।
5 मार्च 2023 को महिला ने पति के खिलाफ दहेज मांगने और मारपीट कर भगा देने की शिकायत कैंट थाने में की। शिकायत पर अमित रघुवंशी के खिलाफ दहेज एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इसी बीच अमित की पत्नी को पति के पहले के संबंध के बारे में जानकारी लग चुकी थी। उसने अमित से पूछा, लेकिन उसने बताया कि अब उस महिला से रिलेशन नहीं हैं।
लेकिन, अमित की पत्नी ने अपने स्तर पर जानकारी निकलवाई तो पता चला कि दोनों की एक बेटी भी है। बच्ची के सभी दस्तावेजों में पिता की जगह अमित रघुवंशी का ही नाम लिखा हुआ है। लाड़ली लक्ष्मी के दस्तावेजों में भी पिता की जगह अमित रघुवंशी का नाम लिखा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *