सिंधिया समर्थक भाजपा नेत्री को पति ने दी जान से मारने की धमकी, घर में घुसकर बोला राजीनामा नहीं किया तो जिंदा नहीं रहेगी
ग्वालियर. सिंधिया समर्थक भाजपा नेत्री को जान से मारने की धमकी किसी और नहीं बल्कि उसके पूर्व पति ने दी है। भाजपा नेत्री के पॉश टाउनशिप स्थित घर पहुंचकर उसके ही पति ने उसे पुराने एक मामले में राजीनामा नहीं करने पर धमकाया है और मारपीट की। पति बोला है राजीनाम नहीं किया तो हत्या तक कर दूंगा। घटना रविवार की रात की है। पीडि़ता ने सोमवार को मामले की शिकायत सिरोल थाने में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर ली है। भाजपा नेत्री ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना ेऔर देवर पर छेड़छाड़ की 2 अलग-अलग एफएफआर दर्ज कराई थी और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
यह है पूरा मामला
शहर के सिरोल स्थित विंडसर हिल्स में रहने वाली 36 वर्षीय सावित्री (बदला हुआ नाम) सिंधिया समर्थक हैं। साल 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर BJP में आने के समय यह महिला भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थी। कट्टर सिंधिया समर्थक भाजपा नेत्री का अपने पति से विवाद चल रहा था। कुछ समय पहले भाजपा नेत्री ने पति पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। साथ ही अपने देवर पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा चुकी है। इसी मामले में सोमवार को कोर्ट में तारीख थी। पर उससे पहले रविवार रात को भाजपा नेत्री का पति भूपेन्द्र उसके घर पहुंचा और उसे धमकाया। उससे भाई के मामले में राजीनामा करने के लिए कहा। कोर्ट में बयान बदलने के लिए कहा, लेकिन भाजपा नेत्री ने उससे साफ इनकार कर दिया। जिस पर पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत सिरोल थाने में की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति द्वारा पुराने मामले में राजीनामा के लिए धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी
भाजपा नेत्री ने बताया कि आरोपी उसे आये दिन धमका रहा हहै। कभी भी घर पर आ जाता है और धमकाने के साथ साथ मारपीट भी करता है। जिससे उसे और उसके बच्चे की जान को खतरा है। इसलिये पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने में जुटी हुई है।
पुलिस बोली कि
इस मामले में टीआई गजेन्द्रसिंह धाकड़ ने बताया है कि महिला ने अपने पति के खिलाफ कोर्ट में विचाराधीन के मामले में राजीनामा के लिये धमकाने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत आयी है जिस पर से एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।

