सफाई कर्मचारियों को 10 हजार रूपये बोनस की घोषणा, अप्रैल से एकाउंट में आयेगा पैसा
प्रयागराज. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि महाकुंभ में लगे यूपी के सफाई कर्मचारियों को 10 हजार रूपये का अतिरिक्त बोनस दिया जायेगा। वहीं, स्वास्थ्य कर्मचारियों को 5 लाख स्वास्थ्य बीमा की राशि भी दी जायेगी। अप्रैल से कर्मचारियों के खाते में रूपये भेजे जायेंगे।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि स्वच्छता कर्मियों को जो 8 से 11 हजार रूपये प्रतिमाह मिलते थे। अब इसे अप्रैल से बढ़ाकर कम से 16 हजार रूपये करेंगे और साथ ही सभी कर्मचारियों को आयुष्मान योजना से जोड़कर जन आरोग्य बीमा का लाभ देंगे।
यूपी में सफाई कर्मचारियों की वेतन में इजाफा
यूपी में सफाई कर्मचारियों के वेतन में महत्वपूर्ण वृद्धि की गयी है। अब सभी सफाई कर्मचारियों को पूरे राज्य में 16 हजार प्रतिमाह वेतन मिलेगा। पहले सफाई कर्मचारियों को 9 से 10 हजार प्रतिमाह की अलग-अलग सैलरी मिलती थी। लेकिन अब सभी सफाई कर्मचारियों को 16 हजार रूपये प्रतिमाह की एक समान गैलरी मिलेगी।
कुंभ में लगे सफाई कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
इसके अलावा, महाकुंभ में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को 10 हजार रूपये का बोनस दिया जायेगा। यह बोनस उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को पहचानने के लिये है। नये वेतन संरचना और बोनस पूरे राज्य में लागू किये जायेंगे। जिससे यूपी के सभी सफाई कर्मचारियों को फायदा होगा। यह कदम हजारों सफाई कर्मचारियों को लाभान्वित करेगा।

