सख्त हैं एसडीएम प्रखर सिंह, अवैध उत्खनन नहीं होंगे देंगे
डबरा. रेत के अवैध परिवहन पर डबरा एसडीएम ने कार्यवाही करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। जिसे डबरा थाना परिसर में रखवा दिया है। एसडीएम ने ट्रॉली धई गांव के पास से पकड़ी है। रेत ठेकेदारों ने कुछ खदानों की ही स्वीकृति ली है। लेकिन जिलेभर में अवैध उत्खनन किया जा रहा है। एसडीएम लगातार कार्यवाही कर रहे हैं। उन्होंने आज भी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को धई गांव के पास से दबोचा है। जिस पर रॉयल्टी तो थी। लेकिन वह रेत किसी अन्य घाट से ला रहा था। यही वजह रही कि ट्रैक्टर जब्त कर डबरा सिटी थाने में रखवा दिया है। एसडीएम प्रखर सिंह का साफतौर पर कहना है कि जिस घाट की रॉयल्टी स्वीकृत है। सिर्फ उसी घाट से रेत आनी चाहिये। अगर ऐसा नहीं होता है तो वह अवैध की श्रेणी में आयेगी।
ठेकेदार ने जगह-जगह अवैध नाके लगाये हैं। जिनसे वसूली रॉयल्टी और टोकन काट रहा है। डबरा एसडीएम प्रखर सिंह लगातार रेत माफियाओं पर सख्त बने हुए हैं। उन्होंने साफ तौर पर स्पष्ट कर दिया है कि वह कहीं भी अवैध उत्खनन और परिवहन नहीं होने देंगे।

