“श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन
ग्वालियर -राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के कत्थक नृत्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.अंजना झा के नृत्यनिर्देशन में विभाग के “आर.एम.टी.यू. फ़ेसवुक ग्रुप पेज पर “श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.पंडित साहित्य कुमार नाहर, कुलसचिव प्रोफेसर राकेश कुशवाहा ,कत्थक नृत्य विभाग की विभागाध्यक्ष एवं संगतकार मनोज बमरेले, हितेश मिश्रा विकास विपट उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन से की गई तत्पश्चात् कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति एम. ए. प्रथम वर्ष की छात्रा नित्या गुप्ता द्वारा वधावा की प्रस्तुति दी गई जिसके बोल थे कृष्ण जन्म भयो आज बधावा लेकर आओ इसके तत्पश्चात् मधुराष्टकम् की प्रस्तुति दी गई जिसके बोल थे “अधरम मधुरम वदनम मधुरम” इसकी प्रस्तुति मुस्कान जैन, अनुष्का राजपूत, रिधिमा, प्रियंका बाथम, मुस्कान लिखार, तनुष्का कांत द्वारा प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति नित्या गुप्ता, एकता खंडेलवाल, हर्षिता पॉल, आयुषी सचदेवा आम्रपाली आम्ब, अंजलि चौहान द्वारा “श्री कृष्ण महारास” की प्रस्तुति दी गईं।
कार्यक्रम का समापन कथक नृत्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.अंजना झा द्वारा कुलपति प्रो.पंडित साहित्य कुमार नाहर एवं कुलसचिव प्रोफेसर राकेश कुशवाहा एवं ऑनलाईन जुड़े सभी दर्शकों का आभार व्यक्त से किया।

