शोध छात्रा दिव्या गुप्ता को 38वें MP युवा वैज्ञानिक कांग्रेस में मिला यंग साइंटिस्ट अवार्ड़
ग्वालियर। सम्राट अशोक टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट विदिशा की ओर से आयोजित 3 दिवसीय 38वां मध्य प्रदेश युवा वैज्ञानिक महोत्सव में जीवाजी विश्वविद्यालय की शोध छात्रा दिव्या गुप्ता को यंग साइंटिस्ट अवार्ड से नवाजा गया।
प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिभागियों ने अपने अपने शोध कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया। दिव्या वर्तमान में जूलॉजिकल साइंस में शोध कार्य कर रहीं हैं।यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड उनके शोध विषय चूहों में एक्रिलामाइड -प्रेरित वृषण शिथिलता के खिलाफ फ्लेवोनोइड्स का बेहतर प्रभाव पर किए गए उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है। दिव्या गुप्ता डीएसटी -इंस्पायर फेलो (एसआरएफ) हैं। छात्रा की उपलब्धि पर उनके पिता भरत निवास गुप्ता व जेयू के प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई दी।

