शपथग्रहण समारोह से पूर्व इस्तीफा मंजूर इमरती देवी और गिर्राज दण्डोतिया का
भोपाल. शिवराज कैबिनेट विस्तार से ठीक पहले सांसद सिंधिया समर्थक इमरती देवी और गिर्राज दण्डोतिया का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। सरकार ने दोनों के इस्तीफ स्वीकार कर इसका नोटिफिकेशन आज जारी कर दिया गया है। उपचुनाव हारने के बाद दोनों नेताओं का मंत्री मद से इस्तीफा 6 महीने का कार्यकाल पूर्ण होने पर स्वीकार किया गया हैं।
मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इमरती देवी, गिर्राज दण्डोतिया के अलावा एंदल सिंह कंसाना उपचुनाव हार गये थे। कंसाना ने तो चुनाव हारने के 48 घंटे के अन्दर ही मंत्री पद इस्तीफा दे दिया था। जबकि दण्डोतिया ने 9 दिन और इमरती देवी ने सिंधिया से मुलाकात करने के बाद 24 नवम्बर को मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। सरकार ने कंसाना का इस्तीफा 27 नवम्बर को स्वीकार कर लिया था जबकि सिंधिया समर्थक दोनों मंत्रियों के इस्तीफ पर निर्णय नहीं लिया गया था। अब कैबिनेट विस्तार से पूर्व दोनों के इस्तीफ मंजूर कर लिये गये है। दोनों का मंत्री पद की शपथ लेने के बाद 6 माह का कार्यकाल पूर्ण हो गया था।
आपको बता दें कि उपचुनाव में इमरती देवी अपने समधी सुरेश राजे से 7 हजार से अधिक मतों से चुनाव हार गयी थी। इमरती देवी ने बयान दिया था िकवह चुनाव हारने के बाद भी मंत्री बनी रहेगी। इसी तरह दण्डोतिया दिमनी से चुनाव लड़े थे। उन्हें कांग्रेस के रवीन्द्र सिंह तोमर ने 23 हजार वोटों से हराया था।

