विवेकानंद नीड़म आरओबी बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार, जनता हो रही परेशान
ग्वालियर. नाकाचन्द्रवदनी से सिटीसेंटर स्थित कलेक्ट्रेट और जिला न्यायालयों के जाने के लिये विवेकानंद नीडम अब बनकर तैयार है इसके लिये उद्घाटन के लिये माननीय मंत्रियों की तारीख मिलने के बाद समारोह आयोजित कर विवेकानंद नीडम रेलवे ओवर ब्रिज शुभारंभ किया जायेगा। इससे पहले जनता को 2 किलोमीटर का चक्कर जाना पड़ रहा है। इस संबंध में विभागीय अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे है।
आपको बता दें कि आरओबी का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसके शुभारंभ के लिये माननीय के पास समय नहीं है। आरओबी से यातायात शुरू करने के लिये बार-बार तारीख दी जा रही है। वहीं दूसरी ओर माधवनगर से एजी ऑफिस पुल तक सड़क खुदी पड़ी हुई है। ऐसे में यहां प्रतिदिन यातायात जाम रहने के साथ-साथ उडती से वाहनचालक परेशाऩ है। शनिवार की शाम को स्थानीय लोगों के सब्र बांध टूट गया और आरओबी पर लगे टीन शेड़ हटा दिया और साथ ही लोगों ने आवाजाही शुरू कर दीं। लोगों का कहना है कि जनता की जब कोई सुध नहीं लेगा तो स्वयं ही फैसले लेने पड़ेंगे।

