विधायक डॉ. सिकरवार ने 7 परिवारों को दी आर्थिक सहायता
ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व से कॉग्रेस विधायक डॉ. सतीशसिंह सिकरवार ने ललितपुर कॉलोनी कार्यालय में 7 परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहायता राशि कन्याओं के विवाह के लिए दी गई। सहायता राशि प्राप्त करने वाले परिवारों में सुरेन्द्र सिंह मोगिया निवासी पारस विहार कॉलोनी नाकाचन्द्रवदनी, भगवानदास भिण्डिया निवासी भिण्डिया गली नदी पार टाल, श्रीमती गेंदालाल डण्डौतिया निवासी जडेरूआकला पिन्टू पार्क, चतुर्भुज पड़सेडि़या निवासी महेन्द्र डेयरी के बगल से नदी पार टाल मुरार, आजाद खान निवासी अली जनाब हकीम अनवर खॉ की बगिया कम्पू, बाबूलाल चौखेटिया निवासी नदीपार टाल मुरार, संजय राजपूत निवासी पान पत्ते की गोठ भोलेनाथ का मंदिर इमली के पेड़ के पास शामिल थे।
इस मौके पर डॉ. सिकरवार ने कहा कि मैं हमेशा आप सब के बीच आपकी हरसंभव मदद करने के लिए मौजूद रहा हूॅ और रहूॅगा। मैंने अपने जीवन में ‘नर सेवा ही नारायण सेवा है’ को लक्ष्य बनाकर कार्य किये हैं। आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम में विधायक डॉ. सिकरवार के साथ अवधेश कौरव, विनोद साहू आदि मौजूद रहे।
विधायक ने स्वंय के व्यय पर सड़क मरम्मत कराई
ग्वालियर पूर्व से कॉग्रेस विधायक डॉ. सतीशसिंह सिकरवार ने आज न्यू कलेक्ट्रेट सड़क का स्वंय के व्यय पर पेंच वर्क कार्य कराया। यह बता दे कि न्यू कलेक्ट्रेट के आस-पास बनी सड़को के मरम्मत कार्य की मांग काफी समय से की जा रही थी।

