विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस मिशन मोड में, क्या भाजपा को दे सकती है पटखनी, यह है प्लान
भोपाल. मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिये 2023 के लिये राजनैतिक जमीन मजबूत करने में जुट गयी है। अब दिग्गज नेता पूरे मप्र का दौरा सड़क मार्ग से करेंगे और पार्टी के लिये वातावरण तैयार करेंगे। इस संबंध में पिछले दिनों हुई पार्टी की बैठक में फैसला लिया गया है। कांग्रेस का पूरा प्रयास होगा कि वह अपने खोये हुए जनाधार को इस प्रयास दोबारा हासिल करे और वर्ष 2023 में सत्ता में वापिसी करे।
यह नेता करेंगे जमीनी दौरा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ कमलनाथ सहित पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश पचौरी, अरूण यादव, कांतिलाल भूरिया, दिग्विजय सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल मप्र के अलग-अलग इलाकों में सड़क मार्ग के माध्यमस से पहुचेंगे और इस दौरान लगातार जनसंपर्क करेंगे। पूर्व मंत्री और जिला प्रभारियों को भी जमीनी दौरान के लिये कहा गया है।
मिशन मोड पर कांग्रेस
कांग्रेस का दावा है कि दिग्गजों के जमीन पर उतरने से पार्टी को 2023 में लाभ मिलेगा और एक बार फिर सत्ता में वापसी होगी। बीते दिनों हुई बैठक में कांग्रेस सर्व सम्मति से यह तय कर चुकी है कि अगला चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा ।साथ ही कमलनाथ कैबिनेट में मंत्री रहे नेताओं को भी अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय होने की हिदायत दे दी गई है।

