Newsराज्य

विज्ञान महाविद्यालय के सी-ब्लॉक भवन का लोकार्पण, विकसित भारत बनाने के लिए युवा पीढ़ी नेतृत्व करे – विधानसभा अध्यक्ष 

लगभग साढे 6 करोड़ रूपए की लागत से बना है यह भवन 
ग्वालियर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के सर्वांगीर्ण विकास के साथ-साथ देश की मजबूती के लिये संकल्पबद्ध होकर काम कर रहे हैं। युवा पीढ़ी अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय देकर विकसित भारत के इस संकल्प को पूरा करने में सहभागी बने। इस आशय के विचार विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने व्यक्त किए। सोमवार को आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित हुए महाविद्यालय के सी-ब्लॉक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विज्ञान महाविद्यालय में आवश्यक अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के लिये महाविद्यालय के प्राचार्य से कहा। साथ ही भरोसा दिलाया कि राज्य शासन से महाविद्यालय के लिये इन विकास कार्यों को मंजूर कराने में उनकी ओर से हर संभव सहयोग मिलेगा।
लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार में इसका स्वाभाविक फायदा प्रदेश को मिल रहा है। श्री तोमर ने इस अवसर पर विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे केवल शिक्षा हासिल करने तक की सीमित न रहकर शिक्षा की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। विधानसभा अध्यक्ष ने महाविद्यालय से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए कहा कि मेरी उच्च शिक्षा की शुरूआत भी इसी महाविद्यालय से शुरू हुई थी। बाद में मुरार स्थित एसएलपी कॉलेज से उच्च शिक्षा पूरी की। उन्होंने विज्ञान महाविद्यालय के तत्कालीन प्राचार्य नारायण सिंह की अनुशासन प्रियता को आदर के साथ याद किया।
सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा है कि देश का हर युवा आत्मनिर्भर बनें। युवा खेलों व विज्ञान के साथ-साथ हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन करे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में विज्ञान महाविद्यालय के विद्यार्थी भी महती भूमिका निभाएँ। विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा यह सर्वसत्य है कि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी उच्च शिक्षा सरकारी महाविद्यालयों से हासिल करना चाहता है।
जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अजय बंसल ने पिछले सालों में विज्ञान महाविद्यालय द्वारा हासिल की गईं उपलब्धियों व विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने भी विचार व्यक्त किए। स्वागत उदबोधन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीपीएस जादौन ने दिया।
आरंभ में विधानसभा अध्यक्ष व सांसद सहित अन्य अतिथियों ने पट्टिका का अनावरण कर एवं फीता काटकर सी-ब्लॉक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin maximcasino pashagaming maximcasino matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet