Newsमप्र छत्तीसगढ़

लेब्रा डॉग ने महिला का पैर नोच डाला तो पैर की निकली हड्डी, कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला

ग्वालियर. लैब्राडोर कुत्ते ने एक महिला पर हमला कर दिया और महिला के पैर को दांतों से फाड़ दिया। पैर में इतना मांस भी नहीं बचा कि टांके लगाये जा सके। इस घटना से गुस्साये लोगों ने कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला। घटना डबरा के पास गोराघाट पचोखरा में सोमवार की सुबह की है। मामला तब सामने आया जब महिला को उपचार के लिये जयारोग्य चिकित्सालय लाया गया। 55 वर्षीय रामश्री ने बताया कि वह घर से खेत की ओर जा रही थी। तभी कुत्ते ने झपट्टा मारा और जब तक वह संभल पाती, इससे पहले ही उसने पैर में जबड़ा खा लिया था।
रामश्री के अनुसार वह शोर मचाकर बचने की कोशिश की। लेकिन तब तक कुत्ते घुटने से लेकर एडी तक का मांस नोच चुका था। पैर की हड्डी भी बाहर आ गयी थी। इसके बाद दूसरे पैर में भी दांत गड़ा दिये थे। महिला के पैर पर इस तरह का जख्म है कि मांस बचा ही नहीं है। मांस कुत्ता खा गया और सिर्फ हड्डी दिखाई दे रही है। डॉक्टरों ने बताया है कि एंटी रेबीज डोज देने के बाद भी अभी ड्रेसिंग कर दी है। फिलहाल टांके लगाने के लिये जगह ही नहीं है। जल्द घाव भरने का आगे का उपचार किया जायेगा।
शोर सुनकर लोग पहुंचे
महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो लेब्रा डॉग भाग गया। महिला को गंभीर हालत में ग्वालियर जेएएच ले जाया गया। यहां एंटी रेबीज का पहला डोज लगाने के बाद महिला के पैर का इलाज शुरू किया गया। बता दें, ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल, जिला अस्पताल मुरार और सिविल अस्पताल हजीरा में हर दिन डॉग बाइट के 150 से 200 मामले सामने आते हैं। रामश्री का केस काफी गंभीर है।घायल रामश्री के बेटे कमल सिंह ने बताया कि घटना के बाद गांव के लोगों में काफी आक्रोश था। उनका कहना था कि यह डॉग पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। यह तीसरी घटना थी, जिस पर गांव के लोगों ने उसे घेरकर लाठी से पीट-पीटकर मार डाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *