लूट की घटना का पर्दाफाश-महिला के साथ लूट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तारए कब्जे से लूटा गया माल किया बरामद
ग्वालियर थाना प्रभारी टीआई संतोष यादव द्वारा थाना क्षेत्र में लंबित लूट के अपराधों में तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर उनका बारीकी से परीक्षण कर ज्ञात हुए साक्ष्य के आधार पर मुखबिर मामूर किये गये। 12 अक्टूबर को थाना प्रभारी जनकगंज को सूचना प्राप्त हुई कि जनकगंज थाना क्षेत्र में महिला के साथ लूट करने वाले दो बदमाशों को हजीरा पुलिस चौकी के पास देखा गया है थाना प्रभारी जनकगंज मय पुलिस फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो 2 लड़को ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कियाए जिन्हें पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पकड़े गये लड़को से महिला के साथ हुई लूट की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होने घटना करना स्वीकार करते हुए बताया कि 12 अक्टूबर को उन्होंने न्यू शांती नगर लश्कर निवासी महिला के घर में घुसकर उसके पास से सोने की 2 चुडि़या व अलमारी मे रखे 2 हजार रूपये लूट लिये थे। उक्त पकड़े गये आरोपियों की निशादेही पर थाना जनकगंज पुलिस उनके कब्जे से सोने की 2 चूडि़यां ;कीमती 50 हजार रूपयेद्धकी बरामद कर लिया गया।
ज्ञात हो कि 12 अक्टूबर को थाना जनकगंज क्षेत्रांर्तगत न्यू शांती नगर लश्कर निवासी महिला द्वारा थाना आकर रिपोर्ट की गई कि 2 बदमाशों द्वारा उसके घर में घुसकर महिला के मुंह पर कपड़ा बांध कर उससे 2 सोने की चूड़ी व अलमारी मे रखें 2 हजार रूपये लूट लिये। महिला की रिपोर्ट पर से थाना जनकगंज पुलिस द्वारा अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध लूट प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उनकी तलाश की जारही थी।

