लापता -सचिन गुर्जर है लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका, CCTV फुटेज से तलाश रही है पुलिस
ग्वालियर. आंतरी थाना क्षेत्र के निवासी 15 वर्षीय युवक नाबालिग छात्र पिछले 3 दिन से गायब बताया जा रहा है। नाबालिग के परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए गुंरूवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर एसएसपी अमित सांघी से मुलाकात की। परिजनों को यह भी डर है कि कहीं कुछ अनहोनी न हो गयी हो, परिजनों का यह भी कहना है कि उससे बच्चे के मोबाइल से 2 -3 बार कॉल आया है। लेकिन कोई बात नहीं कर रहा है। जब वह नम्बर डायल करते हैं तो फोन बंद आ रहा है। उधर पुलिस ने नाबालिग छात्र के परिजनों को भरोसा दिलाया है कि वह जल्दी ही वह उनके बच्चे को तलाशा जाये।
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि आतंरी थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी 14 वर्षीय छात्र सचिन गुर्जर ग्वालियर के हेमा कान्वेंट स्कूल में अध्ययनरत हैं। 31 जनवरी का ेवह घर से स्कूल के लिये निकला था। वह महाराज बाड़े चौराहे तक पैदल आया और उसके बाद किसी से लिफ्ट लेकर चला गया। उसके बाद शाम तक वह घर वापिस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन जब निराशा हाथ लगी तो परिजनों ने उसकी आंतरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जब 2 दिनो में आंतरी पुलिस बच्चे की कोई खोज खबर नहीं निकाल पायी तो 2 फरवरी गुरूवार को गुर्जर समाज का एक प्रतिनिधि मंडल एसएसपी अमित सांघी से मुलाकात की। सचिन के परिजनों ने आशंका जताई है कि कोई सचिन को बहला फुसलाकर कोई अज्ञात व्यक्ति अपने साथ नहीं ले गया है या किसी ने उसका अपहरण कर लिया है। पुलिस ने गुर्जर समाज के लोगों की बात सुनने के बाद उन्हें भरोसा दिलाया है कि नाबालिग को जल्दी ही ढूंढ निकाला जायेगा।
लापता छात्र के चाचा रणवीर सिंह गुर्जर का कहना है कि बच्चा 31 तारीख को सुबह 8 बजे स्कूल जाने के लिए निकला था बीच में उससे एक बार बात हुई थी उसके बाद घर वापस लौट कर नहीं आया है कई बार उसके मोबाइल से कॉल भी आ रहा है लेकिन कोई बात नहीं कर रहा है जब कॉल लगाते हैं तो फोन बंद बताता है हमें लगता है कि बच्चे का किसी ने अपहरण कर लिया है आपके साथ कोई अनहोनी ना हो जाए इसके लिए उन्होंने एसपी साहब को बच्चे को ढूंढने के लिए लिखित आवेदन दिया है एक्टिवा पर भरोसा दिलाया है कि जल्द ही वह बच्चे को ढूंढ निकालेंगे। आंतरी थाना सर्किल के ASP जयराज कुबेर ने बताया कि स्कूल जाने के लिए एक बच्चा घर से निकला था लेकिन वह घर नहीं लौटा है। उसके परिजनों ने एसपी कार्यालय आकर आवेदन दिया है। बच्चे को जल्द ही तलाश कर लिया जाएगा।

