LatestNewsराजनीतिराष्ट्रीय

लखनऊ के Levana होटल में आग में अभी तक 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी


लखनऊ. यूपी की राजधानी लखनऊ के एक होटल में आग लगने से हड़कम्प मच गया है। शहर के बीचों-बीच यानी हजरतगंज स्थित होटल Levana  में सोमवार की सुबह आग लग गयी है। जब आग लगी तब होटल के अंदर कई गेस्ट मौजूद थे। उन्हें बाहर निकाला जा रहा है। घटनास्थल पर दमकल और जिला प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गये हैं। अभी तक 4 लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना की जांच प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख सचिव चिकित्सा व अन्य सीनियर अधिकारियों की उच्चस्तरीय कमेटी करेगी।


पुलिस की मदद से अभी तक 15 लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें से 9 लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें सिविल अस्पताल में एडमिट कराया गया है। होटल की दूसरी और तीसरी मंजिल पर कई लोग फंसे हुए हैं। दूसरी मंजिल के एक कमरे से एक शख्स फंसा हुआ है। जिसके बाद मोबाइल नहीं है । गौर फरमाने वाली बात है कि लेवाना होटल को कुछ दिन पहले ही लखनऊ विकास प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया और इसके बाद आज यह बड़ा हादसा हो गया।
घायलों से मुलाकात करने के लिये सीएम योगी आदित्यनाथ सिविल अस्पताल पहुंच गये हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को समुचित इलाज कराने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के सीनियर अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने और राहत -बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।


खिड़की तोड़कर बाहर निकाले जा रहे हैं गेस्ट
आग लगनेकी वजह से अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन होटल के अन्दर धुएं का गुबार है। कमरों में फंसे लोगों को निकालने के लिये दमकल विभाग की टीम मशक्कत कर रही हे। यहां तक की खिड़की तोड़े जा रहे हैं। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। लेकिन इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई हैं। घटनास्थल पर दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाडि़यां मौजूद हैं।

इसके अलावा लखनऊ पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।  बताया जा रहा है कि आग आज सुबह करीब 6 बजे लगी । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कमरों में धुएं का गुबार हो गया । लोगों के दम घुटने लगे. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम को सबसे बड़ी दिक्कत कमरों से लोगों को बाहर निकालने में आ रही हैं। आग की वजह से होटल के सभी कमरे में धुआं भरा हुआ हैं।  इस वजह से दमकल विभाग की टीम होटल की खिड़कियों को तोड़कर लोगों को बाहर निकाल रही हैं।  सुबह 9 बजे तक करीब 2 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चल चुका हैं। मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि हमने अभी तक कई लोगों को बाहर निकाल लिया है और जो लोग फंसे हैं, उनको बाहर निकालने की कोशिश जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet betsat betsat pashagaming pashagaming