रोड रोलर ने छा़त्र पीछे से कुचला, दिल्ली ले जाते समय एम्बूलेंस में आगरा में दम तोड़ा
ग्वालियर. मुरार के नजदीक बड़ागांव इलाके में तेज रफ्तार रोड़ रोलर ने 13 वर्षीय छात्र को कुचल दिया। घटना गुरूवार की सुबह 10 बजे की है। घटना के बाद आरोपी वाहन छोड़कर भाग निेकला। घायल छात्र को जेएएच पहुंचाया गया। वहां से उसे दिल्ली के लिये रैफर कर दिया गया। दिल्ली ले जाते वक्त गुरूवार की रात छात्र ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचीं। शव को निगरानी में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया है और साथ ही रोड़ रोलर जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है घटना
उपनगर मुरार के सिंहपुर रोड निवासी ब्रजमोहन यादव की ट्रेवल्स एजेंसी है। उनके 2 बेटे हैं। छोड़ा बेटा अनुराग ;13द्ध नेशनल स्कूल में 9वीं का छात्र है। रोज की तरह गुरुवार की सुबह 10 बजे वह घर से साइकिल लेकर स्कूल जाने के लिए निकला था। अभी वह आर्मी कैंट इलाके में पहुचा ही था कि पीछे से तेज रफ्तार में बेकाबू हुए रोड रोलर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। छात्र जमीन पर गिरा और रोलर उसके हाथ.पैर के ऊपर से होता हुआ निकल गया। दर्द के चलते छात्र चिल्लाया अंकल रोकोए लेकिन चालक ने रोलर को नहीं रोकाए बल्कि आगे बढ़ा दिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी को वहीं छोड़कर भाग गया। घटना के पास स्थानीय लोगों ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
छात्र चिल्लाया रोको-रोका फिर भी नहीं रोका
छात्र के परिजनों ने पुलिस को बताया कि अस्पताल में उसे होश आया तो उसने पूरे हादसे के बारे में बताया। उसने कहा कि हाथ में रोलर का पहिया चढ़ा तो वह चिल्लाया कि अंकल रोको, लेकिन उन्होंने रोका नहीं, आगे बढ़ाते चले गये और फिर उसके पैर पर रोलर का पहिया चढ़ा दिया। अपनी पीड़ा सुनातंे सुनाते हुए बेहोश हो गया। पुलिस ने रोड रोलर को जब्त कर लिया है। ड्रायवर मौके से फरार हो गया है पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।
पुलिस बोली
मुरार थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि रोड रोलर ने साईकिल से स्कूल जा रहे छात्र को पीछे से कुचल दिया है और छात्र की हालत नाजुक थी उसे दिल्ली ले जा रहे थे। लेकिन आगरा के आगे उसकी मौत हो गयी है। रोड़ रोलर जब्त कर उसके चालक पर मामला दर्ज किया है।

