रेलवे स्टेशन पर मिले हवाला के 1 करोड़ 27 लाख रुपये कई किलो चांदी भी बरामद
जबलपुर. पाटलिपुत्र से मुंबई जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सवार यात्री के बैग से जीआरपी ने 1 करोड़ 27 लाख नगद बरामद किए इसके साथ कई किलो चांदी भी बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार जीआरपी एसपी एसके जैन ने बताया कि हमें कई दिनों से खबर मिल रही थी कि हवाला का पैसा जबलपुर से मुंबई जा रहा है इस वजह से स्टेशन पर सख्त चेकिंग लगाई गई थी।
जीआरपी हर स्तर पर जांच में जुट गई है
ट्रेन में जांच के दौरान एसी-2 कोच में सवार यात्री के बैग की तलाशी ली गई। बैग में कपड़ों के नीचे तकरीबन 254 गड्डी 500 के नोट की बरामद हुई और कई किलो चांदी मिली है जिसकी जांच चल रही है। इसकी जानकारी इनकम टैक्स अधिकारी को दी गई है। बताया जाता है कि जबलपुर से मुंबई ले जा रहा पैसा अशोक चौधरी का है जो जबलपुर में सराफा का व्यवसाय करते हैं। आरोपित के पास से नकदी बरामद की गई है वह एक मात्र कर्मचारी है जो राजस्थान के पानी का रहने वाला है जीआरपी हर स्तर पर जांच में जुट गई है।

