रेप-मर्डर और कवरअप-डॉ. संदीप घोष आरजी कर मेडीकल के कौन से राज छिपा रहे हैं
कोलकाता. रेप और हत्या केस में बुधवार को सीबीआई लगातार छठे दिन आरजी कर मेडीकल कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसीपल से पूछताछ कर रही है। पूर्व प्रिंसीपल की भूमिा भी सवालों के घेरे में है। लिहाजा सीबीआई संदीप घोष से संगीन वारदात के तमाम पहलुओं की बारीकी से पड़ताल करना चाहती है।
सुप्रीम कोर्ट ने भी पूछे सरकार से सवाल
यह शिंकजा है जांच एजेंसी सीबीआई का। जो 6 दिनों से लगातार संदीप घोष से सवाल जवाब कर रही है। दूसरा शिंकजा है सुप्रीम कोर्ट का। एक दिन पहले ही अदालत ने संदीप घोष को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार से कई अहम सवाल पूछे। जो गंभीर सवाल सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उठाये। उसी के ईर्द-गिर्द सीबीआई लगातार कड़ी नजर बनाये हुए है।
संदीप घोष पर अब सवालों का शिकंजा
संदीप घोष कोलकाता के आरजी कर मेडीकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसीपल है। वह बुधवार को भी सीबीआई कार्यालय पहुंचे। लेकिन अभी जुबान खामोश है। जिस अस्पताल में रेप के बाद डॉक्टर की बेरहमी से हत्या की गयी। उसी कॉलेज के प्रिंसीपल संदीप घोष पर अब सवालों का शिंकजा कसता जा रहा है।

