NewsUncategorized

रेप की झूठी -बेटे की साली से मृतका के नाती पर रेप की झूठी कहानी, हत्या के केस में राजीनामे कराने जेल में बनाया प्लान

ग्वालियर. शनिवार की दोपहर से रात तक घाटीगांव पुलिस एक झूठे रेप कांड में उलझी रही। दरअसल में एक महिला ने टैक्सी चालक पर घाटीगांव के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। हालांकि कहानी में पुलिस को पहली ही लाइन से पेंच नजर आ रहा था। पुलिस ने जंगल से लेकर टैक्सी हायर करने के स्पॉर्ट तक छानबीन की तो कहानी की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस जांच की में पता लगा कि रेप के आरोप के तार 2 माह पूर्व बेल-गढ़ा में 67वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या से जुड़े है। जिस टैक्सी ड्रायवर पर रेप का आरोप लगाया गया है। वह मृतका का नाती और हत्याकांड का चश्मदीद गवाह है। आरोप लगाने वाली महिला हत्या के मुख्य आरोपी के बेटे की साली है।
पुलिस जांच में झूठ का पर्दाफाश होते ही आरोप लगाने वाली महिला बना एफआईआर दर्ज कराये थाने से भाग गयी। दरअसल मेंग्वालियर की सेंट्रल जेल में बन्द हत्या के आरोपी ने ही झूठा मामला दर्ज कराने की साजिश रची थी। रेप का मामला दर्ज कराकर वह हत्या के मामले में राजीनामा करना चाहता था।
दो बार कॉल करने से खुला झूठा रेप केस
जब पुलिस मामले की जांच कर रही थी तो जांच में एक पॉइंट आया कि महिला ने शनिवार की  दोपहर 3.30 बजे पुलिस को फोन कर अपने साथ घटना की सूचना दी थी। पर इससे पहले 12.30 बजे भी महिला ने पुलिस को कॉल किया था, लेकिन तब बात नहीं हो पाई थी। कॉल लिस्ट में यह पॉइंट मिलने के बाद पुलिस का शक यकीन में बदल गया। घटनास्थल पर भी इस तरह की किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई थी। इससे साफ हो गया कि कोई घटना नहीं हुई है। रात 11 बजे पुलिस के सामने महिला ने कुबूल किया कि वह झूठा आरोप लगा रही थी। इसके बाद वह वहां से बिना मामला दर्ज कराए ही भाग गई।
सेन्ट्रल जेल से रची थी फर्जी रेप की कहानी
जब पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि 2 माह पूर्व बेलगढ़ा इलाके में 67 वर्षीय कुसुम बाई की जमीन विवाद में गांव के ही मानसिंह जाटव, नारायण प्रजापति और हाकिम प्रजापति ने हत्या कर दी थी। इस मामले में सभी आरोपी जेल में हैं। इस हत्याकांड का चश्मदीद व मुख्य गवाह मृतका का नाती आकाश प्रजापति है। आकाश टैक्सी चलाता है। हत्याकांड में राजीनामे का प्रस्ताव बार-बार ठुकराने पर उसे फंसाने के लिए झूठी रेप की FIR कराने की साजिश हत्याकांड के मुख्य आरोपी मानसिंह जाटव ने जेल से ही रची थी। इसके लिए उसने अपने बेटे की साली को तैयार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *