रूझानों के अनुसार भाजपा की बहुमत की ओर, 49 सीटों पर आगे, केजरीवाल -आतिशी पीछे और मनीष सिसोदिया को मिली बढ़त
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों की मतगणना जारी है। रूझानों में बीजेपी 49 सीट और आम आदमी पार्टी (आप) 20 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 1 सीट पर बढ़त है। यानी रूझानों से बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। सुबह 9.30 बजे तक चुनाव आयोग ने 30 सीटों के रूझान जारी किये इसके अनुसार भाजपा 28 और आप 9 सीटों पर आगे है।
नई दिल्ली सीट आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, कलकाजी सीट से आतिशी पीछे चल रही है। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और पटपड़गंज से अवध ओझा आगे चल रहे हैं। पहले यह भी पीछे चल रहे थे।

