Newsराजनीतिराज्य

रीजनल कॉन्क्लेव में 3 हजार प्रतिनिधि शामिल होने की संभावना

ग्वालियर. 28 अगस्त को आयोजित होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के लिये जोरदार तैयारियां चल रही है। औद्योगिक विकास निगम के साथ ही जिला प्रशासन, नगरनिगम, लोक निर्माण विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को जहां इस आयोजन को सफल बनाने के लिये जिम्मेदारियां सौंपी गयी है। वहीं मप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स भी इस कॉन्क्लेब में अधिक से अधिक उद्योगों के प्रतिनिधि तथा चेम्बर के पदाधिकारी शामिल हो इसके लिये प्रयास कर रहा है। अभी तक इस कॉन्क्लेव के 1637 रजिस्ट्रेन हो चुके है। इस आयोजन में तीन हजार प्रतिनिधियों के शामिल होने का अनुमान है। यह जानकारी पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। इसमें एसपी धर्मवीर सिंह, कलेक्टर रूचिका चौहान, सीईओ स्मार्टसिटी नीतू माथुर और निगमायुक्त अमन वैष्णव मंचासीन थे।
28 अगस्त को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले इस कान्क्लेव 15 विदेशी प्रतिनिधियों केआने की भी सहमति मिल चुकी है। इस कान्क्लेव मेंआने वाले उद्योगपतियों को सीतापुर, मवई, गुरावल, चचेनपुरा और मोहना इलाके की जमीनों की उद्योग स्थापित करने की दृष्टि से उन्हें दिखाया जायेगा। सरकार ने यहां उद्योगों की स्थापना के लिये जमीन का आवंटन कर दिया है।इस कान्क्लेव में आने वाले मेहमानों के लिये होटल बुक हो चुके हैं। पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस कान्क्लेव में लेदर का काम करने वाले उद्यमियों को भी बुलाया गया है।
उद्योगों के विस्तार का तैयार हो वातावरण
चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष हेमंत गुप्ता नेबताया है कि ग्वालियर औद्योगिक वातावरण का जिस तरह से निर्माण हो रहा है। इस दौरान इस कॉन्क्लेव का आयोजन होना ग्वालियर के औद्योगिक विकास में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। उन्होंने कहा है कि बामौर के पास बने नये औद्योगिक क्षेत्र सीतापुर में हाल ही में एक दवा निर्माण कंपनी सात्विक फार्मास्यूटिकल की स्थापना के बाद से ही करीब 1400 लोगों को रोजगार मिल चुका है। वहीं इस कंपनी का विस्तार जा रहा है। उन्होंने कहा है कि उद्योगों का विस्तार क्षेत्र में उद्योगों के लिये अनुकूल वातावरण का द्योतक है। उन्होंने कहा है कि इसके विस्तार से यहां 2 हजार और लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। वहीं उन्होंने कहा कि इसके अलावा मालनपुर और बानमोर में स्थापित उद्योग भीअपने विस्तार के कार्यक्रम चला रहे है। इन उद्योगों के लिये जो वातावरण का निर्माण हो रहा है। उसके परिणामस्वरूप यह उम्मीद है। ग्वालियर में आयोजित होने वाले कॉन्क्लेव में आने वाले उद्यमी ग्वालियर में उद्योग स्थापित करने के लिये प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा है कि इस आयोजन में चेम्बर की भागीदारी के लिये पदाधिकारियों और अंचल के उद्योगपतियों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिये कहा गया है।
यह होंगे शामिल
इस कॉन्क्लेव में ग्वालियर से चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं कैट से जुड़े उद्योगपति, महाराजपुरा इंडस्ट्रीज एसोसियेशन, ग्वालियर इंडस्ट्रीज, गिरवई लघु उद्योग संचालक कल्याणकारी संघ, मालनपुर इंडस्ट्रीज, बानमौर इंडस्ट्रीज तानसेन इंडस्ट्रियल एसोसियेशन तथा शंकरपुर की ईकाईयों के प्रतिनिधि इस कॉन्क्लेव में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *