Newsराजनीतिराज्य

रिटायर्ड कर्नल के घर चोरी का खुलासा 3 चोर से 10 लाख रूपये सहित गिरफ्तार

ग्वालियर। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात्री मे थाना विष्वविद्यालय क्षेत्रांर्तगत गोविन्दपुुरी क्षेत्र में रिटार्ड कर्नल के घर में हुई चोरी की घटना कोे गंभीरता से लेते हुए एसपी अमित सांघी ने एएसपी राजेष डण्डोतिया को थाना विष्वविद्यालय व क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम बनाकर चोरी की घटना खुलासा कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिये कहा गया।
टीम ने दौराने विवेचना सीसीटीव्ही फुटेज की जांच व तकनीकि साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त घटना के दिन 3 संदिग्धों को घटनास्थल के पास देखा गया था। 26 मार्च को पुलिस टीम को मिली कि उक्त सीसीटीव्ही फुटेज में दिख रहे बदमाषों के हुलिये से मिलते-जुलते 3 संदिग्ध व्यक्तियों को किलागेट के पास ग्वालियर में देखा गया है पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पंहुचकर तीनों संदिग्धों को धरदबोच लिया। पकड़े गये बदमाषों से पूछताछ करने पर उन्होने स्वयं को ठाटीपुर क्षेत्र का निवासी होना बताया। नकबजनी की वारदात के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि उनके द्वारा अपनेे साथियों के साथ मिलकर सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात्री मे थाना विष्वविद्यालय क्षेत्रांर्तगत गोविन्दपुुरी क्षेत्र में रिटार्ड कर्नल के घर में नकबजनी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये 3 चोरों की निषादेही पर उनके पास से 3 डायमंड की अंगूठी, 1 सोने का नेकलेस, 4 सोने के कंगन, 2े जोड़ी सोने के कान के बाले व झुमकी, 1 सोने की चेन, 2 सोने की अंगूठी, 02 लेडिस घड़ी कुल कीमती 10 लाख रूपये का चोरी गया सामान बरामद किया जाकर विधिवत् जप्त किया गया।
ज्ञात हो कि 15 मार्च को फरियादी रिटायर्ड कर्नल प्रदीप सिंह चौहान ने थाना विष्वविद्यालय आकर रिपोर्ट की थी कि सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात्री में कुछ अज्ञात चोर उनके घर में रखे 18 लाख रूपये कीमत के सोने के जेवरात चोरी कर ले गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *