राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्यामला एस0 कुंदर ने एसपी ऑफिस ग्वालियर में की जनसुनवाई
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्यामला एस0 कुंदर तथा वरूण छाबड़ा लीगल कॉर्डिनेटर महिला आयोग द्वारा महिला संबंधी चिन्हित प्रकरणों की सुनवाई हेतु आवेदक तथा अनावेदकों को बुलाया जाकर उनके प्रकरणों की सुनवाई की गई। इस अवसर पर ग्वालियर SP अमित सांघी, ASP राजेश दण्डोतिया, CSP ग्वालियर नागेन्द्र सिंह सिकरवार के अलावा प्रकरणों से संबंधित विवेचकगण भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्यामला एस0 कुंदर द्वारा आज की सुनवाई हेतु 58 प्रकरण चिन्हित किये गये थे, जिसमें से 50 प्रकरणों का आज की जनसुनवाई में आवेदक के संतुष्ट होने पर निराकरण किया गया। जनसुनवाई के दौरान आवेदक व अनावेदकों को समक्ष में बुलाकर सुना गया। बहुत से पारिवारिक प्रकरणों के दोनों पक्षों को समझाइस देकर संतुष्ट होने पर प्रकरण का निराकरण किया गया। पति पत्नि के विवाद के प्रकरणों में उनको आपसी विवाद भुलाकर कुछ समय साथ रहने के लिये भी कहा गया। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य द्वारा उपस्थित विवेचकों से महिला संबंधी प्रकरणों का तत्काल संतुष्टि पूर्ण निकाल करने के निर्देश भी दिये। ग्वालियर पुलिस द्वारा जनसुनवाई में चिन्हित की गई अधिकांश शिकायतों में वैधानिक कार्यवाही कर निराकरण किया गया था तथा कुछ शिकायतों में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही की गई।

