राष्ट्रीय बास्केटबॉल खेल प्रतियोगिता की टीम सेमीफाइनल में बनाएगी अपनी जगह, उपायुक्त ने किया भ्रमण
ग्वालियर- केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 की राष्ट्रीय बास्केटबॉल खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यालय के खेल प्रभारी अजय बघेल एवं शंकर बहादुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 नवंबर को अंडर -14 टीम के क्वार्टर फाइनल शाम तक खेले गए। अंडर-17 में प्री क्वार्टर फाइनल के आठ मैच में से शुरुआती चार मैच संपन्न हो चुके हैं, जिसमें हैदराबाद बनाम रांची 47-4 से हैदराबाद विजयी हुई । दूसरे मुकाबले में चेन्नई ने भोपाल को 29-26 से हराया । तीसरे मुकाबले में वाराणसी बनाम दिल्ली 33-19 से हराकर दिल्ली टूर्नामेंट से बाहर हुई ।सुबह की पाली के आखिरी मैच में देहरादून ने गुरुग्राम को हराकर विजय प्राप्त की । सभी विजयी टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है । शेष 4 प्री क्वार्टर फाइनल मैच शाम तक समाप्त होना सुनिश्चित है । 4 नवंबर से सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। विजयी टीम शेड्यूल के अनुसार मैच खेलेंगे और सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करेंगे खेल शिक्षक श्री अरविंद एवं अन्य संभागों से पधारे स्पोर्ट्स अधिकारी विद्यालय के खेल मैदान मैं बालिकाओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं ।
इसी दौरान उपायुक्त श्रीमती पल्लवी शर्मा नई दिल्ली ने विद्यालय का भ्रमण किया। वे खेल परिसर में जाकर सभी खिलाड़ियों से मिली । उन्होंने स्वयं बास्केटबॉल में अपना हाथ आजमाया । खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का मंत्र दिया एवं उनका उत्साहवर्धन किया । प्राचार्य गौरव द्विवेदी ने उपायुक्त को विद्यालय के भ्रमण के दौरान शूटिंग रेंज लैब में ले जाकर छात्राओं को निशानेबाजी करते हुए दिखाया जिसकी उपायुक्त ने सराहना की। साथ ही विद्यालय में पधारे हुए सभी अनुरक्षक शिक्षक एवं खिलाड़ी प्रतिभागी बालिकाओं से भी मिली, उनका हालचाल जाना । हॉस्टल की छात्राओं से मिलते समय उपायुक्त श्रीमती पल्लवी शर्मा ने उनकी रुचियो को जाना एवं अपने बचपन के अनुभव भी बालिकाओं से साझा किए। विद्यालय के शिक्षकों से भी रूबरू हुई एवं विद्यालय के प्राचार्य के कार्य की सराहना करते हुए विद्यालय के उपप्राचार्य पवन जैन एवं मनोज रावत, प्रधानाचार्य श्रीमती भारती यादव, वरिष्ठ शिक्षक एके चौधरी, डॉ. एसपी जैन, विकास गिरी, से विद्यालय की व्यवस्थाओं पर चर्चा की ।उपायुक्त श्रीमती पल्लवी शर्मा शिक्षकों का उत्साहवर्धन करती हुई दिखी ।
संध्या समय सांस्कृतिक संध्या में श्रीमती वैभवी पटवर्धन एवं श्रीमती प्रभा रेणुका द्वारा संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन किया गया । विभिन्न संभागों से पधारी बालिकाओं में महिला, इशिका एवं श्रुति जिनके 3 नवंबर को जन्मदिन थे । एसपी जैन, ताराचंद शर्मा, श्रीमती प्रभा फ्रेडरिक, श्रीमती प्रतिभा जयंत, श्रीमती अर्चना नामदेव के समन्वित प्रयासों से बालिकाओं के जन्मदिन मनाए गए, उन्हें प्राचार्य गौरव द्विवेदी एवं श्रीमती अंशु द्विवेदी के द्वारा आशीर्वाद एवं उपहार प्रदान किए गए । इससे बालिकाओं ने अपने परिवार से दूर विद्यालय में अपने जन्मदिन को धूमधाम से मना कर प्रसन्नता व्यक्त की । सांस्कृतिक संध्या में विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती अलका बाजपेई ने कविता वाचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

